शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sherlyn chopra was questioned by the police for 8 hours in the raj kundra case
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 अगस्त 2021 (11:50 IST)

शर्लिन चोपड़ा से पुलिस ने की 8 घंटे पूछताछ, राज कुंद्रा के खोले कई राज

शर्लिन चोपड़ा से पुलिस ने की 8 घंटे पूछताछ, राज कुंद्रा के खोले कई राज - sherlyn chopra was questioned by the police for 8 hours in the raj kundra case
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस केस में राज कुंद्रा के खिलाफ कई मॉडल और एक्ट्रेस गंभीर आरोप लगा चुकी है। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा को भी‍ पूछताछ के लिए समन भेजा था।

 
बीते दिन शर्लिन चोपड़ा से लगभग 8 घंटे पूछताछ की गई। क्राइम ब्रांच में अपना बयान दर्ज करवाने के बाद शर्लिन ने बाहर आकर एक न्यूज चैनल से भी बातचीत की। एक्ट्रेस ने बताया कि पुलिस ने उनसे राज कुंद्रा के केस से जुड़े और आर्मस्प्राइम मीडिया को लेकर कई सवाल पूछे।
 
शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि पुलिस ने उनसे पूछा कि राज कुंद्रा के साथ उनके संबंध कैसे थे? इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि राज की अन्य कंपनियों के बारे में वो क्या जानती हैं? एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पुलिस को कई बड़ी जानकारियां दी हैं, क्योंकि वो इस रैकेट में फंसने वाली लड़कियों की मदद करना चाहती हैं।
 
खबरों के अनुसार शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह आज इस मुश्किल में फंसेगी। वह अपना बयान कहां से शुरू करें यह भी समझ में नहीं आ रहा। जब पहली बार राज कुंद्रा से मिली थी तो उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी बदल जाएगी और बड़ा ब्रेक मिलेगा।
 
शर्लिन ने कहा, मैं राज कुंद्रा को अपना मेंटर मानती थीं। लेकिन उन्होंने मुझे गुमराह किया है और अश्लील वीडियो बनवाएं। राज कुंद्रा ने विश्वास दिलवाया कि न्यूड और पोर्न आज के दौर में आम चीजें हैं। शुरू में मैंने राज कुंद्रा के लिए ग्लैमरस और सेक्सी वीडियो शूट किए जो आगे चलकर सेमी न्यूड और फिर पूरी तरह से न्यूड हो गए थे।
 
एक्ट्रेस ने कहा कि राज कुंद्रा ने कहा कि उनसे कहा था कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो और फोटो बेहद पसंद आते हैं। जिसके कारण मुझे और मोटिवेशन मिला और मैं उनके साथ और काम करने लगी।
 
ये भी पढ़ें
मनोरंजक है दिल्ली का चिड़ियाघर