बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tiger shroff thinks he can not compete with Varun Dhawan and Ranveer Singh
Written By

एक्शन और डांस में नं-1, लेकिन खुद को रणवीर-वरुण से क्यों कम मानते हैं टाइगर श्रॉफ?

एक्शन और डांस में नं-1, लेकिन खुद को रणवीर-वरुण से क्यों कम मानते हैं टाइगर श्रॉफ? - Tiger shroff thinks he can not compete with Varun Dhawan and Ranveer Singh
टाइगर श्रॉफ अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वॉर’ को मिली सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ने महज 7 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यूं तो टाइगर अपने डांस और एक्शन से सभी के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन वे खुद को एक मामले में अपने समकालीन एक्टर्स वरुण धवन और रणवीर सिंह से कम मानते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



एक बातचीत में टाइगर ने कहा है कि वह एक्‍शन स्‍टार हैं और कॉमेडी के मामले में वरुण धवन और रणवीर सिंह को टक्‍कर नहीं दे सकते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



टाइगर अपनी फिल्म की पसंद को लेकर काफी आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि दर्शक उन्हें एक्शन अवतार में ज्यादा पसंद करते हैं। यदि वह कोई अलग जॉनर की फिल्म करते भी हैं तो लोग उन्हें पसंद नहीं करते। इसका उदाहरण है- ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’। हालांकि करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने अपनी लागात वसूल ली थी लेकिन इसे उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद की गई थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



‘टाइपकास्ट’ होने के सवाल पर टाइगर ने कहा कि वह रणवीर और वरुण की तरह कॉमेडी फिल्में नहीं कर सकते। उनका मानना है कि जिस तरह की फिल्में वह साइन करते हैं उसमें उनकी एक्शन योग्यता निखर कर सामने आती है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



फिलहाल टाइगर अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘वॉर’ के बाद ‘बागी 3’ से उम्मीदें बढ़ गई हैं। साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट सुनी मैं दंग रह गया: आयुष्मान खुराना