1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. This Reason Titanic Actress Kate Winslet Keeps Her Oscar In Bathroom

टाइटैनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट बाथरूम में रखती हैं ऑस्कर अवॉर्ड

केट ने बताई अवॉर्ड को बाथरूम में रखने की वजह

Titanic Actress
  • 7 बार हुईं ऑस्कर के लिए नॉमिनेट
  • द रीडर के लिए मिला था अवॉर्ड
  • अवतार 3 में दिखेंगी केट 
Actress Kate Winslet : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड ऑस्कर को पाने की हर कलाकार ख्वाहिश रखता है। अब तक कई बॉलीवुड और हॉलीवुड कलाकार इस अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। 'टाइटैनिक' फेम एक्ट्रेस केट विंसलेट भी ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। 
 
लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को केट अपने घर की बाथरूप में रखती हैं। इस बात का खुलासा खुद केट विंसलेट ने किया था। इसके साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। 
केट विंसलेट ने कहा, हर किसी को अवॉर्ड पाना अच्छा लगता है और उसे हाथ में पकड़ना, उसके साथ समय बिताने का एहसास बहुत खास होता है। जब भी कोई बाथरूम का इस्तेमाल करने जाता है तो वो रिलैक्स मूड में होता और यहां वो अच्छा खासा समय बिताता है। 
 
केट ने कहा, मैंने यह महसूस किया कि कोई भी मेरे बाथरूम में जाता है तो फ्लश करने के 5 मिनट बाद तक वहीं रहता है। उस दौरान अवॉर्ड को देखना और उसे महसूस करना और भी स्पेशल हो जाता है। और जब वो बाहर आते हैं तो उनके गाल थोड़े गुलाबी हो जाते हैं।
 
बता दें कि केट को फिल्म 'द रीडर' के‍ लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। केट 7 बार ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। वह जल्द ही 'अवतार 3' में नजर आने वाली हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभास की नई फिल्म 'राजा साब' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, लुंगी लहराते दिखे एक्टर