ईद पर फैंस को नहीं हुआ सलमान खान का दीदार, सामने आई यह वजह
दुनियाभर में बीते दिन ईद उल-अजहा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर हर साल की तरह शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम संग फैंस को ईद की बधाई देने 'मन्नत' की बालकनी में आए। सुपरस्टार का दीदार पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में उनके फैंस बाहर जमा थे।
हालांकि ईद के मौके पर इस बार सलमान खान की झलक फैंस को देखने को नहीं मिली। सलमान भी हर साल अपने घर 'गैलेक्सी' की बालकनी से फैंस को बधाई देते हैं, लेकिन इस बार वह बाहर नहीं आए। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान खान ने इस बार अपने फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन नहीं किया।
खबरों के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई से मिली जान से मारने की धमकी को देखते हुए सलमान ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला किया। वह पब्लिक में आने से बच रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि सलमान के अपार्टमेंट के पास 10 स्पेशल फोर्स ऑफिसर्स को तैनात किया गया है। सुरक्षा अधिकारी सलमान के साथ शूटिंग पर भी साथ होते है।
Wishing every one happy Eid lots of love peace happiness n health .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 10, 2022
सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जरूर ईद की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार, शांति, खुशी और सेहत।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह जल्द ही अपनी हिट फ्रेंचाइजी 'टाइगर' की तीसरी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री का सीक्वल भी है।

