1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. radhika apte and husband benedict taylor did not click a photo at their wedding

राधिका आप्टे के पास नहीं है अपनी शादी की एक भी तस्वीर, बताई यह वजह

Radhika Apte
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर बार अपने किरदार से फैंस को चौंका देती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि राधिका आप्टे शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशयन और वायलिन प्लेयर बेनेडिक्ट टेलर से शादी रचाई थी।

 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राधिका ने खुलासा किया कि उनके पास अपनी शादी की एक भी तस्वीर नहीं है। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान ने बताया कि जब मेरी और बेनेडिक्ट की 10 साल पहले शादी हुई थी, तब हम फोटोज क्लिक कराना ही भूल गए थे।
 
राधिका ने कहा, हमारी डीआईवाई शादी हुई थी। हमने अपने दोस्तों को बुलाया था और खुद ही खाना बनाया था। हमने नॉर्दन इंग्लैंड में शादी और पार्टी की थी लेकिन कोई भी फोटो क्लिक नहीं की थी जबकि हमारे आधे से ज्यादा दोस्त फोटोग्राफर्स हैं। लेकिन किसी ने भी कोई तस्वीर क्लिक नहीं की।
 
राधिका ने यह भी बताया कि हम सभी नशे में थे इसलिए हमारे पास शादी की कोई तस्वीर नहीं है जो कि अलग तरीके से अच्छा है। मेरे पति बहुत खराब हैं, वह एक भी तस्वीर क्लिक नहीं करवाते हैं लेकिन अब जब भी हम हॉलीडे पर जाते हैं तो कुछ तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करते हैं।
अगला लेख
90 के दशक के सुपरहीरो 'कैप्टन व्योम' की होने जा रही वापसी, अब बनेगी फिल्म!