शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor fake photo with baby viral on social media
Written By
Last Modified: सोमवार, 11 जुलाई 2022 (12:13 IST)

क्या सोनम कपूर बन गई हैं मां? जानिए क्या है वायरल हो रही तस्वीरों की सच्चाई

क्या सोनम कपूर बन गई हैं मां? जानिए क्या है वायरल हो रही तस्वीरों की सच्चाई | sonam kapoor fake photo with baby viral on social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली हैं। सोनम इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। इसी बीच सोनम कपूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ एक बेबी नजर आ रहा है। 

 
वायरल हो रही तस्वीरों में सोनम कपूर हॉस्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और उनके पास एक न्यूबॉर्न बेबी लेटा हुआ हुआ है। वही दूसरी तस्वीर में वह बेबी को निहार रही हैं। आप सोच रहे होंगे कि एक्ट्रेस की डिलीवरी भी हो गई और किसी को खबर नहीं हुई।
 
आपकों बात दें कि वायरल हो रही ये तस्वीरें फेक है। एक्ट्रेस की अभी तक डिलीवरी नहीं हुई है। सोनम की ये तस्वीरें एडिट की हुई है और एक दूसरी तस्वीर से जोड़ दी गई है। इन तस्वीरों में कोई सच्चाई नहीं है।
 
गौरतलब है कि सोनम ने मार्च 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हम सबसे बेस्ट बन सकते हैं। दो दिल। जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।'
 
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद से ही सोनम कपूर फिल्मों से दूर फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वह अपने पति के साथ लंदन में रह रही हैं। आखिरी बार सोनम द जोया फैक्टर फिल्म में नजर आई थीं। 
ये भी पढ़ें
ईद पर फैंस को नहीं हुआ सलमान खान का दीदार, सामने आई यह वजह