1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the kapil sharma show padmini kolhapure opens this secret with jackie shroff

कपिल शर्मा के शो में पद्मिनी कोल्हापुरे ने खोला जैकी श्रॉफ का बड़ा राज, देखिए वीडियो

Kapil Sharma Show
पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में आने वाले सेलेब्‍स अक्‍सर हंसी मजाक करते और दूसरे स्टार्स के राज खोलते नजर आते हैं। अब इस शो में जैकी श्रॉफ का खुलकर सामने आया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो नजर आएंगी।

 
इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे ने जैकी श्रॉफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सोनी चैनल के सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए इस वीडियो में कपिल शर्मा हंसी के दौर के बीच पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि शूटिंग सेट पर सबसे ज्‍यादा फ्लर्ट कौन सा हीरो करता था। 
 
इस पर पद्म‍िनी जैकी श्रॉफ का नाम लेती हैं। इसी के साथ ही जैकी श्रॉफ पर फिल्‍माए गए हिट गाने तुझे याद किया, तेरा नाम लिया के साथ जैकी के गेटअप में कृष्‍णा अभिषेक की एंट्री होती है।
 
इसके बाद कृष्णा कहते हैं, 'मुझे लाइफ में सिर्फ दो चीजें पसंद हैं एक तीन पत्ती का सेवपुरी और दूसरी फिल्मों में पद्मिनी कोल्हापुरी।' इसके बाद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
 
बता दें कि पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे और पूनम ढिल्‍लों 80 के दशक की लोकप्र‍िय अभिनेत्र‍ियां हैं और दोनों ने ही अपने दौर में जैकी श्रॉफ के साथ हिट फ‍िल्‍में दी हैं। पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे ने जहां जैकी के साथ आज का दौर जैसी फिल्‍म की थी, वहीं पूनम ढिल्‍लों ने पाले खां, शिवा का इंसाफ में उनके साथ काम किया। 
 
अगला लेख
अजय देवगन के भाई अनिल का निधन, एक्टर ने लिखा इमोशनल पोस्ट