रॉबर्ट पैटिन्सन की फिल्म The Batman की रिलीज फिर टली, अब इस दिन होगी रिलीज
(Photo : Twitter/Matt Reeves)
हाल ही में ‘द बैटमैन’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया। फिल्म के ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा और इस फिल्म में बैटमैन बदला लेते नजर आएंगे।
मैट रीव्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रॉबर्ट पैटिन्सन के अलावा जो क्रेविट्ज, पॉल डानो, कोलिन फैरेल और जेफ्री राइट भी नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है।

