1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. The Batman director Matt Reeves gives first look at Batmobile

डायरेक्टर ने शेयर की Batman की नई कार की तस्वीरें, देखकर आपके मुंह से भी निकलेगा WOW!

The Batman
मैट रीव्स के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘द बैटमैन’ लंबे समय से चर्चा में है। इस सुपरहीरो फिल्म में बैटमैन के तौर पर ट्वाइलाइट फेम रॉबर्ट पैटिन्सन नजर आएंगे। कुछ दिन पहले रॉबर्ट पैटिन्सन का बैटमैन के रूप में फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब बैटमैन की कार ‘बैटमोबाइल’ की तस्वीरें सामने आई हैं।
 
डायरेक्टर रीव्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बैटसूट पहने रॉबर्ट पैटिन्सन अपने रफ्तार के साथी के साथ नजर आ रहे हैं। बैटमोबाइल का यह नया वर्जन जैक स्नाइडर और क्रिस्टोफर नोलन के वर्जन्स से पूरी तरह से अलग है। इस नए बैटमोबाइल के फीचर्स को मॉडर्न टच दिया गया है।



सोशल मीडिया में हमने बैट-साइकल की तस्वीरें भी देखी हैं। ऐसा लगता है कि ‘द बैटमैन’ में रॉबर्ट पैटिन्सन बैटमोबाइल के अलावा बैट-साइकल चलाते भी नजर आएंगे।
 


बैटमैन में कैटवूमन के रूप में जोई क्रावित्ज, द पेंगुइन के रूप में कॉलिन फारेल, द रिडलर के रूप में पॉल डानो और अल्फ्रेड पेनवर्थ के रूप में एंडी सेर्किस भी नजर आएंगे। फिल्म 25 जून, 2021 को रिलीज होगी।
अगला लेख
दूसरी बार मां बनने के बाद इस बीमारी का शिकार हो गई थीं ईशा देओल, अचानक लगती थीं रोने