1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the kapil sharma show comeback soon krushna abhishek shared photo

टीवी पर जल्द वापसी कर सकता है कपिल शर्मा का शो, कृष्णा अभिषेक ने दिया हिंट

kapil sharma
कपिल शर्मा के शो का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फैंस का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। कृष्णा अभिषेक ने शो की वापसी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। कृष्णा ने भारती सिंह और कीकू शारदा के साथ एक सेल्फी पर शेयर की है।

 
इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शो जल्द टीवी पर आने वाला है। हालांकि बाद में कृष्णा ने उस फोटो को डिलीट कर दिया। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा, 'जल्द ही लौटने वाले हैं। हमारी पहली क्रिएटिव मीटिंग। बहुत एक्साइटेड हूं। नया कुछ आने वाला है।' कृष्णा ने इस पोस्ट में द कपिल शर्मा शो की ऑडियंस को भी टैग किया था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपिल शर्मा शो को लेकर ही ये मीटिंग थी। 
 
बीते दिनों खबर आई थी कि कपिल शर्मा का यह शो 21 जुलाई से टीवी पर कमबैक कर सकता है। इस बार शो में कई बदलाव देखने को मिलेगे। नए सीजन में कई और चेहरे भी नजर आएंगे। खबरों की मानें तो शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। 
 
बता दें कि कपिल शर्मा ने अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताने के लिए शो से ब्रेक लिया था। कपिल फरवरी में दूसरी बार पिता बने हैं। वहीं यह भी खबरें आई थी कि महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस और लॉकडाउन की वजह शो को ऑफ एयर किया गया था। 
 
अगला लेख
मिनिषा लांबा को फिर से हुआ प्यार, बोलीं- एक खुशहाल रिश्ते में हूं