फरहान अख्तर की 'तूफान' इस दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित तथा अमेज़ॉन प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 21 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है।
With humility, love and in dedication to the fighting spirit of the beautiful people of our nation, our film Toofaan will be releasing on July 16th. #ToofaanOnPrime
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) June 16, 2021
⁰⁰@PrimeVideoIN @excelmovies @ROMPPictures @mrunal0801 @SirPareshRawal @hussainthelal pic.twitter.com/0sd9yZ8Zy0
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तूफान' के प्रीमियर की तारीख घोषित कर दी है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित तथा एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर) और आरओएमपी पिक्चर्स (राकेश ओमप्रकाश मेहरा) द्वारा निर्मित 'तूफान' इस साल का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स ड्रामा साबित होने जा रही है।
'तूफान' अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी। तूफान में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं।
'भाग मिल्खा भाग' फिल्म में फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा का गठबंधन कामयाब रहने के बाद यह डायनेमिक जोड़ी 'तूफान' का पंच जमाने के लिए लौटी है। यह प्रेरणास्पद कहानी मुंबई के डोंगरी इलाके में पैदा हुए एक अनाथ लड़के अज्जू की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बड़ा होकर लोकल गुंडा बन जाता है।
एक तेजदिमाग, शोख और नरमदिल लड़की अनन्या से मुलाकात के बाद उसका जीवन बदल जाता है। अज्जू पर अनन्या का भरोसा उसे अपना जुनून तलाशने के लिए प्रेरित करता है और वह बॉक्सिंग चैंपियन अजीज अली बनने के अपने सफर पर निकल पड़ता है।
तूफान एक खेल के रूप में मुक्केबाजी के रोमांचक स्वभाव को जीवंत बना देती है, साथ ही अपने सपनों को पूरा करने के सफर में एक आम आदमी के जीवन में आनेवाले उतार-चढ़ाव की दिलचस्प दास्तान भी सुनाती है। यह लचीलेपन, जुनून, दृढ़ निश्चय और कामयाब होने की प्रेरणा को लेकर बुनी गई कहानी है।

