1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ramayan serial sumant actor chandrashekhar vaidya passes away

'रामायण' में सुमंत का किरदार निभाने वाले चंद्रशेखर वैद्य का निधन, भारत छोड़ो आंदोलन में लिया था हिस्सा

Ramayana
Photo - Twitter
रामानंद सागर की 'रामायण' ने कई कलाकारों को पहचान दिलाई है। इस सीरियल में काम कर चुके कई कलाकारों को उनके असली नाम की जगह किरदार के नाम से ही लोग पहचानते हैं। वहीं अब रामायण में महाराज दशरथ के महामंत्री आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रशेखर वैद्य का निधन हो गया है। 
 
चंद्रशेखर वैद्य ने 98 साल के थे और उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया। चंद्रशेखर के बेटे अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है। चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 1923 में हैदराबाद में हुआ था। एक वक्त ऐसा भी आया जब चंद्रशेखर ने चौकीदार का भी काम किया। वह साल 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा बने। घर लौटने के बाद चंद्रशेखर वैद्य ने राम गोपाल मिल्स में काम किया। 
 
दोस्तों के कहने पर चंद्रशेखर फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई आ गए। उन्होंने 50 से लेकर 90 के दशक तक गेटवे ऑफ इंडिया, बरसात की रात, कटी पतंग, द बर्निंग ट्रेन, नमक हलाल, डिस्को डांसर, शराबी, त्रिदेव जैसी फिल्मों में काम किया।
 
चंद्रेशेखर वैद्य रामायण सीरियल के सबसे बुजुर्ग एक्टर थे। उस वक्त उनकी उम्र 65 साल थी। चंद्रशेखर वैद्य और रामानंद सागर दोनों अच्छे दोस्त थे। उनके कहने पर ही इन्होंने आर्य सुमंत का किरदार निभाया था। 
 
अगला लेख
जब एक Teacher ने क्लिनिक खोला : लोटपोट कर देगा चुटकुला