1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 'लूप लपेटा' का ट्रेलर रिलीज, बॉयफ्रेंड को बचाने 50 मिनट में 50 लाख का इंतजाम करती नजर आईं तापसी पन्नू

taapsee pannu film looop lapeta trailer release | 'लूप लपेटा' का ट्रेलर रिलीज, बॉयफ्रेंड को बचाने 50 मिनट में 50 लाख का इंतजाम करती नजर आईं तापसी पन्नू

Taapsee Pannu
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अगली फिल्म 'लूप लपेटा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में तापसी के साथ ताहिर राज भसीन मुख्य किरदार में है। ट्रेलर में तापसी पन्नू 50 मिनट में 50 लाख रुपए का इंतजाम करती नजर आ रही हैं।

 
फिल्म में तापसी सवी और ताहीर राज भसीन सत्या के किरदार में हैं। सत्या को जुआ खेलने की आदत है और वह एक बड़ी परेशानी में फंस जाता है। जब वह जुए में 50 लाख रुपए हार जाता है। इसके बाद तापसी सत्या की जान बचाने केलिए 50 मिनट में 50 लाख रुपए का इंतजाम करने निकल पड़ती हैं। 
 
कहानी में ट्विस्ट तब ताजा है तब तापसी 50 मिनटों को बार-बार जी रही होती है। उनकी जिंदगी लूप में चलने लगती हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। 2 मिनट 35 सेकंड के ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, इमोशन सबकुछ देखने को मिल रहा है।
 
यह फिल्म आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित है। 'लूप लपेटा' जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' की आधिकारिक बॉलीवुड रीमेक है। सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा आयुष माहेश्वरी के साथ निर्मित 'लूप लपेटा' का प्रीमियर 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगा।
 
अगला लेख
'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आएगा किसानों का दम