सम्बंधित जानकारी
- नेहा कक्कड़ ने हाथ पर बनवाया पति रोहनप्रीत के नाम का टैटू, देखिए रोमांटिक वीडियो
- 'आदिपुरुष' को खास फिल्म मानती हैं कृति सेनन, निभाएंगी सीता का किरदार
- बॉलीवुड जुलाई 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं, जानकारी, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रिलीज फिल्में
- एनिमल प्रिंट बिकिनी में पूनम पांडे ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, बोल्ड तस्वीरें वायरल
- कॉफी विद करण 7 : इस वजह से विजय देवरकोंडा नहीं करते अपनी लव लाइफ पर बात
सस्पेंस और थ्रिलर से भरा तापसी पन्नू की 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज, सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी फिल्म | taapsee pannu film dobaaraa trailer out
लंदन फिल्म फेस्टिवल और फैंटासिया फिल्म फेस्टिवल 2022 जैसे सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने के बाद तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दोबारा का ट्रेलर वर्ष 2022 में रिलीज़ हुए सबसे दिलचस्प और मनोरंजक ट्रेलरों में से एक है।
फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिल के साथ-साथ हॉरर का भी फील देता है। दोबारा का हर फ्रेम रोमांचक है और दर्शकों को बांधे रखता है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी समझ आती है फिर भी मेकर्स ने दर्शकों के लिए खाली जगह छोड़ी है। हर सेकेंड बीतने के साथ कौन, कहां और कैसे को लेकर उत्सुकता बढ़ती जाती है।
ट्रेलर में तापसी अनोखे अंदाज में नजर आ रही है। साथ ही टाइम ट्रेवल के फैक्टर का भी हिंट मिलता है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। 'दोबारा' को एकता कपूर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में फैंस नए जमाने के थ्रिलर को एक्सपीरिंयस करेंगे।
इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ पवेल गुलाटी नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'थप्पड़' में साथ काम कर चुके हैं। 'दोबारा' स्पेनिश फिल्म मिराज का हिन्दी रीमेक है। यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
