मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. bollywood July 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection

Bollywood July 2022 बॉलीवुड जुलाई 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं, जानकारी, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रिलीज फिल्में

बॉलीवुड जुलाई 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं, जानकारी, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रिलीज फिल्में | bollywood July 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection
1 जुलाई 2022 
  • 'राष्ट्र कवच ओम' (यूए/ 2 घंटे 15 मिनट) रिलीज। 
  • 'रॉकेट्री' (यूए/ 2 घंटे 37 मिनट 20 सेकंड) रिलीज। 
  • 'डियर मौली' रिलीज। 
  • टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार अभिनेता किरण भट्ट निभाएंगे। पहले यह किरदार घनश्याम नायक निभाते थे जिनका निधन हो गया। 
  • टीवी एक्ट्रेस माही विज और उनके पति जय भानुशाली ने अपने कुक के खिलाफ पुलिस में दर्ज की शिकायत। कुक ने माही, जय और उनकी दो साल की बेटी को जान से मारने की दी धमकी। 
  • जुग जुग जियो ने सातवें दिन किया 3.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 53.66 करोड़ रुपये। 
  • जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन (डब और अंग्रेजी वर्जन) ने तीसरे सप्ताह में किया 4.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 67.66 करोड़ रुपये। 
  • 'सम्राट पृथ्वीराज' ने चौथे सप्ताह में किया 60 लाख रुपये का कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 70.51 करोड़ रुपये। 
 
2 जुलाई 2022
  • कपिल शर्मा के खिलाफ अमेरिका के जाने-माने प्रमोटर ने आरोप लगाया कि शो करने का वादा करने के बाद भी कपिल ने नहीं किया एक भी शो। मामला 2015 का है। 
  • राजपाल यादव के खिलाफ इंदौर के कारोबारी ने पुलिस में शिकायत की कि उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्ट करने के बदले में राजपाल ने 20 लाख रुपये लिए थे, लेकिन अब वे फोन भी नहीं उठा रहे हैं।
  • बिग बॉस फेम निक्की तंबोली कोरोना संक्रमित। 
  • 'राष्ट्र कवच ओम' ने पहले दिन किया 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'रॉकेट्री' ने पहले दिन किया 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'जुग जुग जियो' ने 8वें दिन किया 3.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन। आठ दिन का कुल कलेक्शन 56.69 करोड़ रुपये। 

3 जुलाई 2022
  • अभिनेत्री माही विज, उनके पति और अभिनेता जय भानुशाली और उनकी दो साल की बेटी को जान से मारने वाले की धमकी देने वाले कुक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
  • 'रॉकेट्री' ने दूसरे दिन किया 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • जुग जुग जियो ने 9वें दिन किया 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
 
4 जुलाई 2022
  • अजय देवगन ने फिल्म 'भोला' के निर्देशन की घोषणा की। 'भोला' 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। यह अ‍जय के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म होगी। 
  • रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपनी आने वाली फिल्म 'विक्रम वेधा' के बारे में गुमराह करने वाली खबरों का खंडन करते हुए कहा कि विक्रम वेधा की शूटिंग लखनऊ सहित भारत में हुई है। कुछ भाग यूएई में फिल्माया गया है।
  • ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रेसुल पुकुट्टी ट्वीट कर कहा कि फिल्म 'आरआरआर' एक गे लव स्टोरी है। इस पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। 
  • फिल्मकार लीना मणिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर विवादों में। इस पोस्टर में देवी के गेटअप में महिला धूम्रपान कर रही है और पृष्ठभूमि में समलैंगिक समुदाय का झंडा है। दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने लीना के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 
  • फिल्म निर्माता टूटू शर्मा पिछले सप्ताह हुए कोरोना संक्रमित। 
  • 'रॉकेट्री' ने तीसरे दिन किया 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'राष्ट्र कवच ओम' ने तीसरे दिन किया 1.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • जुग जुग जियो ने दसवें दिन किया 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दस दिन का कुल कलेक्शन हुआ 67.54 करोड़ रुपये। 
 
5 जुलाई 2022
  • 'रॉकेट्री' ने चौथे दिन किया 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'राष्ट्र कवच ओम' ने चौथे दिन किया 75 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • जुग जुग जियो ने 11वें दिन किया 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
6 जुलाई 2022
  • फिल्म '777 चार्ली' के मेकर्स ने जानवरों के लिए काम करने वाले एनजीओ को फिल्म की कमाई का 5 प्रतिशत और फिल्म की टीम को 10 प्रतिशत देने की घोषणा की। 
  • फिल्म 'धाकड़' के निर्माता दीपक मुकुट ने उन खबरों का खंडन किया जिसके अनुसार 'धाकड़' के फ्लॉप होने पर उन्हें अपना ऑफिस बेचना पड़ा। 
  • 'रॉकेट्री' ने पांचवे दिन किया 1.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'राष्ट्र कवच ओम' ने पांचवे दिन किया 60 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • जुग जुग जियो ने 12वें दिन किया 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। कुल कलेक्शन हुआ 71.09 करोड़ रुपये। 
 
7 जुलाई 2022
  • 'थॉर : लव एंड थंडर' (डब) भारत में 2800 से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज। 
  • 'द गोन गेम सीज़न 2' वूट सिलेक्ट पर स्ट्रीमिंग। 
  • 'धोखा : राउंड द कॉर्नर' की रिलीज डेट 23 सितम्बर 2022 अनाउंस। आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार हैं फिल्म के प्रमुख कलाकार। 
  • 'रॉकेट्री' ने छठे दिन किया 1.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'राष्ट्र कवच ओम' ने छठे दिन किया 45 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • जुग जुग जियो ने 13 वें दिन किया 1.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
8 जुलाई 2022
  • 'खुदा हाफिज़ चैप्टर 2- अग्निपरीक्षा (UA सर्टिफिकेट/ 2 घंटे 26 मिनट 3 सेकंड) रिलीज। 
  • 'टीटू अंबानी' रिलीज। 
  • 'रोमियो के फंडे लाजवाब' (यूए) रिलीज। 
  • अक्षय कुमार और पूजा एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं फिल्म। नाम अभी फाइनल नहीं हुआ। अक्षय एक सरदार के रोल में आएंगे नजर। लंदन में शूटिंग शुरू। 
  • लोकप्रिय टीवी शो 'कैप्टन व्योम' को लेकर पांच फिल्में और पांच पार्ट की वेबसीरिज बनेगी। ब्रूइंग थॉट्स प्रा लि ने खरीदे राइट्स। 
  • थॉर : लव एंड थंडर ने पहले दिन किया 18.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन। किसी भी हॉलीवुड मूवी का भारत में ये सर्वाधिक 5वां कलेक्शन है। 
  • 'रॉकेट्री' ने सातवे दिन किया 1.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 12.49 करोड़ रुपये। 
  • 'राष्ट्र कवच ओम' ने सातवे दिन किया 30 लाख रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 6.95 करोड़ रुपये। 
  • 'मिनियन्स: द राइज़ ऑफ ग्रू' के पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 6.97 करोड़ रुपये।   
  • जुग जुग जियो ने 14वें दिन किया एक करोड़ रुपये का कलेक्शन। दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 20.05 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह में किया था 53.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 73.71 करोड़ रुपये। 
  • 'जुरासिक वर्ल्ड: डॉमिनियन' ने चौथे सप्ताह में किया 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 69.06 करोड़ रुपये। 
 
9 जुलाई 2022
  • आगरा स्थित जेपी पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से अभिनेत्री पायल रोहतगी ने रेसलर संग्राम सिंह से शादी की। 
  • संजीव कुमार की जयंती पर उनके भतीजे उदय जरीवाला और रीता राममूर्ति द्वारा लिखी किताब 'संजीव कुमार- द एक्टर वी ऑल लव्ड' जारी। 
  • खुदा हाफिज़ चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा ने पहले दिन किया 1.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • थॉर : लव एंड थंडर ने दूसरे दिन किया 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'रॉकेट्री' ने आठवें दिन किया 59 लाख रुपये का कलेक्शन। 
 
10 जुलाई 2022
  • खुदा हाफिज़ चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा ने दूसरे दिन किया 1.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • थॉर : लव एंड थंडर ने तीसरे दिन किया 16.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'रॉकेट्री' ने नौवें दिन किया 1.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • एमटीवी के शो 'रोडीज़' के 18वें सीज़न के विनर आशीष भाटिया और नंदिनी बने। यह पहला अवसर है जब रोडीज़ को दो विनर मिले।

11 जुलाई 2022
  • जॉन अब्राहम और दिनेश विजन मिलकर बनाएंगे एक्शन थ्रिलर मूवी 'तेहरान'। जॉन निभाएंगे लीड रोल। 
  • खुदा हाफिज़ चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा ने तीसरे दिन किया 3.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • थॉर : लव एंड थंडर ने चौथे दिन किया 18.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'रॉकेट्री' ने दसवें दिन किया 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दस दिन का कुल कलेक्शन हुआ 12.15 करोड़ रुपये। 
 
12 जुलाई 2022
  • अमिताभ बच्चन अभिनीत पहली गुजराती फिल्म 'फक्त महिलाओं माटे' 19 अगस्त 2022 को होगी रिलीज। इसमें उनका गेस्ट अपियरेंस है। 
  • खुदा हाफिज़ चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा ने चौथे दिन किया 1.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • थॉर : लव एंड थंडर ने पांचवें दिन किया 5.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'हरयाणा' का ट्रेलर रिलीज। यश टोंक और अश्लेषा सावंत है लीड रोल में। 
 
13 जुलाई 2022
  • एनसीबी का रिया चक्रवर्ती पर पर सुशांत सिंह राजपूत और हाई सोसायटी के लोगों को ड्रग सप्लाई करने आरोप। 
  • खुदा हाफिज़ चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा ने पांचवे दिन किया 1.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • थॉर : लव एंड थंडर ने छठे दिन किया 3.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
14 जुलाई 2022
  • कंगना रनौट फिल्म 'इमरजेंसी' में निभाएंगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार। कंगना इस फिल्म को निर्देशित भी करेंगी। 
  • ललित मोदी ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का खुलासा ट्वीट के जरिये किया। दोनों की तस्वीर शेयर कर कहा कि वे कर रहे हैं डेटिंग। 
  • 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी की दो साल की सजा को कायम रखा। दलेर को गिरफ्तार किया गया। 
  • जान्हवी कपूर अभिनीत मूवी 'गुडलक जैरी' का ट्रेलर रिलीज। 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीमिंग। खुदा हाफिज़ चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा ने छठे  दिन किया 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • थॉर : लव एंड थंडर ने सातवें दिन किया 3.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
15 जुलाई 2022 
  • फिल्म 'शाबाश मितु' (यू सर्टिफिकेट/ 2 घंटे 36 मिनट 7 सेकंड) रिलीज।
  • फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' (यूए सर्टिफिकेट/ 2 घंटे 16 मिनट) रिलीज। 
  • फिल्म 'लड़की' (ए सर्टिफिकेट/ 2 घंटा 13 मिनट 25 सेकंड) रिलीज।
  • फिल्म 'जुदा होके भी' रिलीज।
  • फिल्म 'अन्तर्यात्री महापुरुष' रिलीज।  
  • वेबसीरिज 'शूरवीर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग। 
  • 'पुष्पा द राइज़' के एल्बम ने 5 बिलियन व्यूज़ हासिल किए। भारत में ऐसा करने वाला यह पहला एल्बम है।
  • एनडीपीएस कोर्ट ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान का पासपोर्ट लौटाने के दिए आदेश। अब आर्यन विदेश जा सकते हैं। 
  • अभिनेत्री महक चहल हुईं ऑनलाइन ठगी का शिकार। गुड़गांव पार्सल भेजने के लिए कुरियर सर्विस कर रही थी तलाश। एक व्यक्ति से बात हुई और 5 मिनट के अंदर महक के अकाउंट से 49 हजार उड़ गए।  
  • कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और इशांत खट्टर अभिनीत फिल्म 'फोन भूत' की नई रिलीज डेट 4 नवंबर 2022 अनाउंस। 
  • अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन, तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' की रिलीज डेट 4 नवम्बर 2022 अनाउंस। 
  • खुदा हाफिज़ चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा ने सातवें दिन किया 95 लाख रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 12.28 करोड़ रुपये। 
  • थॉर : लव एंड थंडर ने आठवें दिन किया 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह (8 दिन) का कुल कलेक्शन रहा 79.01 करोड़ रुपये। 
  • 'रॉकेट्री: द नाम्बी इफेक्ट' के सभी 6 वर्जन का दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 26.09 करोड़ रुपये।
  • 'मिनियन्स : द राइज़ ऑफ ग्रु' ने दूसरे सप्ताह 2.37 करोड़ रुपये। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 9.34 करोड़ रुपये।
  • 'जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' (डब और अंग्रेजी वर्जन) के पांचवें सप्ताह का कलेक्शन रहा 29 लाख रुपये। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 69.34 करोड़ रुपये।  
 
16 जुलाई 2022
  • कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहज़ादा' की रिलीज डेट बदली। अब 4 नवम्बर 2022 की बजाय 10 फरवरी 2023 को होगी रिलीज। 
  • अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' की रिलीज डेट 24 फरवरी 2023 घोषित। 
  • 'हिट: द फर्स्ट केस' ने पहले दिन किया 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'खुदा हाफिज़ चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा' ने आठवें दिन किया 31 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • 'जुग जुग जियो' ने 22वें दिन किया 40 लाख रुपये का कलेक्शन। कुल कलेक्शन हुआ 81.37 करोड़ रुपये। 
 
18 जुलाई 2022
  • मधुबाला की छोटी बहन मधुर ब्रिज भूषण अपनी बहन पर बनाएंगी बायोपिक। 
  • गायक-संगीतकार भूपेंद्र सिंह का 82 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता-आहिस्ता, हकीकत जैसी कई फिल्मों के लिए हिट गीत उन्होंने गाए।  
  • निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कार्तिक आर्यन को अपनी आगामी फिल्म के लिए किया साइन। कबीर खान होंगे निर्देशक।
  • तारा सुतारिया को स्टार स्टूडियोज़ और मुराद खेतानी ने अपनी आगामी फिल्म के लिए किया साइन।  
  • जुग जुग जियो ने चौथे वीकेंड पर किया 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 24 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 83.12 करोड़ रुपये।  
 
19 जुलाई 2022
  • मानुषी छिल्लर को जॉन अब्राहम के अपोजिट फिल्म 'तेहरान' के लिए साइन किया गया। 
  • अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर की गई सारी पोस्ट हटा कर एक पोस्ट की जिसमें लिखा है 'अलविदा'। 
  • दिव्या अग्रवाल ने बॉयफ्रेंड वरुण सूद से किया ब्रेकअप। 
 
20 जुलाई 2022
  • गुजरात पुलिस ने फिल्ममेकर अविनाश दास को मुंबई में हिरासत में लिया। आरोप है कि अविनाश ने ट्विटर पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ गिरफ्तार की गई आईएएस अधिकारी के साथ तस्वीर शेयर की थी। 
  • गायक जुबिन गर्ग को असम के एक अस्पताल में किया गया भर्ती। बताया जा रहा है कि उन्हें सिर पर चोट आई है। 
  • 'मियामी से न्यूयॉर्क' का ट्रेलर रिलीज। 5 अगस्त को फिल्म रिलीज करने की घोषणा। 

21 जुलाई 2022
  • निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया ने 1985 में रिलीज फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' का सीक्वल 'टू ब्रदर्स तेरी मेहरबानियां 2' नाम से किया अनाउंस।  
  • फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोरा के खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज कराया। ईडी ने जारी किया समन।
  • प्रोड्यूसर विपुल शाह अपनी फिल्म फ्रेंचाइजी 'कमांडो' को वेबसीरिज के रूप में बनाएंगे।  
  • विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर रिलीज। 25 अगस्त को फिल्म होगी रिलीज। 
 
22 जुलाई 2022 
  • 'शमशेरा' (यूए सर्टिफिकेट/ 2 घंटे 28 मिनट 43 सेकंड) रिलीज। इस फिल्म को भारत में 4350 और विदेश में 1200 स्क्रीन्स यानी कुल 5550 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। 
  • 'आरके/आरके' रिलीज। 
  • 'माया दर्पण एक त्याग' रिलीज। 
  • रणवीर सिंह ने इंटरनेशनल मैगजीन 'पेपर' के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया। 
  • अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की ओपनिंग फिल्म होगी। 
  • सोनू सूद 'कुबेरंस हाउस' नामक स्टार्टअप शो लाएंगे। 
  • फिल्म 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर निभाएंगे जयप्रकाश नारायण का किरदार। 
  • 'हिट: द फर्स्ट केस' के पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 7.60 करोड़ रुपये। 
  • 'शाबाश मितु' के पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 2 करोड़ रुपये।
  • 'खुदा हाफिज़ चैप्टर अग्निपरीक्षा' के दूसरे सप्ताह का कलेक्शन रहा 3.40 करोड़ रुपये। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 15.68 करोड़ रुपये। 
  • 'थॉर: लव एंड थंडर' (डब और अंग्रेजी वर्जन) ने दूसरे सप्ताह में किया 14.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 93.40 करोड़ रुपये।
  • 'रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट' (सभी 6 वर्जन) ने तीसरे सप्ताह में किया 7.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 33.21 करोड़ रुपये। 
  • 'मिनियन्स: द राइज़ ऑफ ग्रू' (डब और अंग्रेजी वर्जन) ने तीसरे सप्ताह में किया 1.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 11.07 करोड़ रुपये। 
 
23 जुलाई 2022 
  • 68वें राष्ट्रीय पुरस्कार में 'तान्हाजी द अनसंग वॉरियर' (2020) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (अजय देवगन), सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ पोषाख डिजाइन (नचिकेत बर्वे और महेश शेरला) के मिले पुरस्कार। 
  • सलमान खान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मिलकर खुद की सुरक्षा के लिए हथियार के लिए लाइसेंस के लिए किया आवेदन। 
  • अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना 'गुड बाय' की रिलीज डेट 7 अक्टोबर 2022 अनाउंस। 
  • टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में मलखान सिंह का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का 41 वर्ष की आयु में निधन। क्रिकेट खेलते समय वे गिर पड़े और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। 
  • 'सरोज का रिश्ता' का ट्रेलर रिलीज। 16 सितम्बर 2022 को होगी रिलीज। 
  • 'शमशेरा' का पहले दिन का कलेक्शन रहा 10.25 करोड़ रुपये। 
 
24 जुलाई 2022
  • अक्षय कुमार एक बार फिर मनोरंजन जगत के सर्वाधिक टैक्स भरने वाले बन गए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें सम्मान पत्र भेजा। 
  • नियमित टैक्स भरने के लिए चैन्नई के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अभिनेता रजनीकांत को 'इनकम टैक्स डे' पर सम्मानित किया, जिसे उनकी बेटी ऐश्वर्या ने लिया।  
  • 'शमशेरा' का दूसरे दिन का कलेक्शन रहा 10.50 करोड़ रुपये। 
  • मीका सिंह ने टीवी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनियां के रूप में चुना। 
 
25 जुलाई 2022
  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट न डालने पर सफाई देते हुए सनी देओल ने कहा कि वे अमेरिका में दो सप्ताह से इलाज करा रहे हैं इसलिए भारत नहीं पहुंच पाए। 
  • आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'डॉर्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज। नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त को होगी प्रीमियर।
  • टाइगर श्रॉफ को लेकर 'स्क्रू ढीला' फिल्म करण जौहर ने घोषित की। शशांक खेतान होंगे फिल्म के निर्देशक।  
  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
  • सूरज आर बड़जात्या निर्देशित फिल्म 'ऊंचाई' की रिलीज डेट 11 नवम्बर 2022 अनाउंस। 
  • 'ब्लैक पैंथर' भारत में 11 नवम्बर 2022 को होगी रिलीज। इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। 
  • 'शमशेरा' का तीसरे दिन का कलेक्शन रहा 11 करोड़ रुपये। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 31.75 करोड़ रुपये। 
 
26 जुलाई 2022
  • रणवीर सिंह के न्यूड फोटो के खिलाफ एक एनजीओ के अधिकारी ने महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में की शिकायत। 
  • निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव। 2021 में भी हुआ था कोरोना।   
  • 'शमशेरा' का चौथे दिन का कलेक्शन रहा 2.90 करोड़ रुपये।
 
27 जुलाई 2022
  • सोनाक्षी सिन्हा को लेकर उनके भाई कुश सिन्हा ने अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' की अनाउंस। 
  • श्रेयस तलपदे फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निभाएंगे किरदार। 
  • फ्लिपकार्ट पर एक टीशर्ट बिक्री के लिए है जिस पर सुशांत सिंह राजपूत की फोटो को डिप्रेशन से जोड़ा गया है। इसके बाद बॉयकॉट फ्लिपकार्ट की मांग उठी है। 
  • ब्रैड पिट की फिल्म 'बुलेट ट्रेन' की नई रिलीज डेट अनाउंस। भारत में अमेरिका से एक दिन पहले 4 अगस्त को होगी रिलीज।
  • शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वे और राकेश बापट अलग हो गए हैं।
  • 'शमशेरा' का पांचवे दिन का कलेक्शन रहा 2.40 करोड़ रुपये।   
  • तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'दो बारा' का ट्रेलर रिलीज'। 
 
28 जुलाई 2022 
  • सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विट कर कहा कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'रामसतेु' में रामसेतु मुद्दे को गलत तरीके से दिखाया गया है। इस वजह से वे अक्षय और फिल्म के मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। 
  • विक्रांत रोणा (हिंदी वर्जन) (यूए/ 2 घंटे 27 मिनट 39 सेकंड) रिलीज। 
  • 'शमशेरा' का छठे दिन का कलेक्शन रहा 1.90 करोड़ रुपये।
 
29 जुलाई 2022 
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' (यूए/2 घंटे 8 मिनट 54 सेकंड) रिलीज। 
  • 'डॉ. एस. द लीजैण्ड' (डब) रिलीज। 
  • 'ए होली कॉन्सपेरेंसी (बंगाली-हिंदी-अंग्रेजी) रिलीज। 
  • जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'गुड लक जैरी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज। 
  • मुंबई के अंधेरी स्थित चित्रकूट स्टूडियो में आग लगने से निर्देशक लव रंजन की फिल्म का सेट जल कर हुआ खाक। इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर उस समय सेट पर नहीं थे मौजूद। 
  • हिंदी तथा गुजराती फिल्म और टीवी अभिनेता रसिक दवे का 65 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन। वे किडनी से संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 
  • 'विक्रांत रोणा' (हिंदी वर्जन) ने पहले दिन किया 1.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'शमशेरा' का सातवें दिन का कलेक्शन रहा 1.50 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 40.45 करोड़ रुपये। 
 
30 जुलाई 2022
  • सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर कहा कि वे शिर्डी के पास कांकुरी में एक नए स्कूल का करेंगे निर्माण।
  • कारगिल युद्ध लड़ने वाले सुबेदार योगेन्द्र यादव के जीवन पर बनने वाली फिल्म के राइट्स अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने हासिल किए। 
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने पहले दिन 7.05 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। 
  • 'विक्रांत रोणा' (हिंदी वर्जन) ने दूसरे दिन किया 93 लाख रुपये रुपये का कलेक्शन। 
  • 'थॉर: लव एंड थंडर' ने तीसरे सप्ताह में किया 4.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 97.72 करोड़ रुपये। 
  • 'रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट' के सभी 6 वर्जन ने चौथे सप्ताह में किया 3.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल योग हुआ 36.40 करोड़ रुपये। 
  • 'मिशन: द राइज़ ऑफ ग्रू' ने चौथे सप्ताह में किया 1.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 12.29 करोड़ रुपये। 
 
31 जुलाई 2022
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने दूसरे दिन 7.47 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन।
  • 'विक्रांत रोणा' (हिंदी वर्जन) ने तीसरे दिन किया 1.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 

बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉ लीवुड फर वरी 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड मार्च 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड अप्रै ल 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड मई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड जून 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉली वुड अग स्त 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड सितं बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अक्टू बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड नव म्बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें
Bollywood August 2022 बॉलीवुड अगस्त 2022 में रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं