1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taapsee pannu donates blood platelets to unknown old lady

तापसी पन्नू ने बुजुर्ग महिला की मदद के लिए किया यह काम, हो रही जमकर तारीफ

Taapsee Pannu
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी जबरदस्त एक्टिंग के अलावा फिल्मों से लोगों को संदेश देने के लिए भी जानी जाती हैं, मगर इन दिनों तापसी अपने एक नेक काम के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल तापसी पन्नू हाल ही में एक बुजुर्ग महिला के मदद के लिए आगे आईं हैं और उन्हें प्लेटलेट्स दान में दिए हैं।

 
इस बात की जानकारी तब मिली जब एक्ट्रेस तिलोत्मा शोम ने तापसी पन्नू की तारीफ में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने कभी तापसी के साथ काम नहीं किया और ना ही मैं उनसे कभी मिली हूं, लेकिन मैं जानती हूं कि वह बहुत मेहनती हैं। वह बहुत शानदार एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने एक महिला को प्लेटलेट्स डोनेट किए हैं। आप सोना है तापसी, आपको बहुत सारी शुभकामनाएं।' 
 
तिलोत्मा शोम ने आगे बताया कि उनकी दोस्त की दादी को प्लेटलेट्स की जरूरत थी। तापसी ना मुझे जानती हैं और ना ही मेरे दोस्त को, फिर भी उन्होंने प्लेटलेट्स दान में दिए।

तिलोत्मा शोम एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। आखिरी बार उन्हें इमरान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ और करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘मेंटलहूड’ में देखा गया था। वहीं बात तापसी पन्नू की करें तो अब तक लोगों ने उनकी जानदार एक्टिंग पर्दे पर देखी थी, मगर इस बार उनके अंदर छिपा एक नेक दरियादिल इंसान भी लोगों ने देख लिया। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू जल्द ही शाबाश मिट्ठू, दोबारा, हसीन दिलरुबा और रश्मि रॉकेट जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनकी फिल्म लूप लपेटा का टीजर भी रिलीज हुआ था।
 
अगला लेख
बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बताया कब आएगी फिल्म