सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका चोपड़ा ने बताया, कब और कैसे हुआ निक जोनास से प्यार
- फिल्म 'लाइगर' अनन्या पांडे के लिए है बेहद खास, एक्ट्रेस बोलीं- इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं
- रूही की कहानी, राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म
- पूजा हेगड़े का सपना हुआ पूरा, मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट
- नुसरत भरुचा ने सिंगल म्यूजिक वीडियो 'सैयां जी' के लिए की खूब मेहनत, लॉकडाउन के बाद की 18 घंटे शूटिंग
उन्नाव मामले पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- और क्या होना बाकी है?
यूपी का उन्नाव जिला एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दो नाबालिग लड़कियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, तीसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। अब उन्नाव में हुई इस घटना को लेकर लगातार बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के रिएक्शन आ रहे हैं।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उन्नाव में हुई इस घटना को लेकर एक ट्वीट किया है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। एक तरफ उन्होंने यूपी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ट्वीट में यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात भी कह डाली है।
Make no mistake.. horror in Unnao is the result of a culture of impunity enjoyed by criminals.. especially in cases of crimes against women.. Dalit Women.. this is what happens when you sacrifice governance to the altar of the cow, the temple & a relentless politics of bigotry.. https://t.co/lMi9aRHX6n
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 18, 2021
स्वरा ने ट्वीट किया, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के बाद भी जब दोषियों को सजा नहीं मिलती है, तब उन्नाव जैसी घटनाएं होती हैं। ऐसा तो तभी होता है जब सरकार जनसेवा को छोड़ मंदिर और गाय पर अपना ध्यान केंद्रित करती है।
और क्या होना बाक़ी है???? उत्तर प्रदेश में और क्या होना है कि अजय बिष्ट की सरकार का इस्तीफ़ा माँगा जा सके.. और राष्ट्रपति शासन लागू हो? #SackAjayBisht #Unnao #Save_Unnao_Ki_Beti
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 18, 2021
स्वरा भास्कर ने यूपी के मुख्यमंत्री पर भी सवाल खड़े किए है। उन्होंने लिखा, और क्या होना बाक़ी है???? उत्तर प्रदेश में और क्या होना है कि अजय बिष्ट की सरकार का इस्तीफ़ा मांगा जा सके.. और राष्ट्रपति शासन लागू हो?
इस घटना पर और भी कई सेलेब्स रिएक्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सभी यही अपील कर रहे हैं कि इस मामले में तेज कार्रवाई हो और सभी दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए।
बता दें, बता दें, बुधवार शाम को 13 और 16 वर्षीय लड़कियों के खेत में शव मिले थे, वहीं, 17 साल की लड़की बेहोशी की हालत में थी। उन्नाव में घटी इस घटना के बाद बबुरहा गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नौ थानों की पुलिस फोर्स को गांव में तैनात किया गया है। इसके अलावा, 19 दारोगाओं, 17 मुख्य आरक्षी और 30 सिपाहियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
