शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sussanne khan shares a photo says i think i am a boy hrithik roshan reaction
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 मार्च 2021 (12:42 IST)

सुजैन खान ने खुद को बताया लड़का, एक्स हसबैंड रितिक रोशन ने किया यह कमेंट

सुजैन खान ने खुद को बताया लड़का, एक्स हसबैंड रितिक रोशन ने किया यह कमेंट - sussanne khan shares a photo says i think i am a boy hrithik roshan reaction
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन की एक्स-वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की है जिसमें वो लूज वाइट शर्ट और ब्लैक टॉप पहनी हुई नजर आईं।
 
स्टाइल और स्वैग से भरी अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुजैन ने खुद को लड़का बताया है। उन्होंने लिखा, कभी कभी वो खुद को लड़का समझने लगती हैं। उनकी इस तस्वीर पर कई सारे फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
सुजैन की इस पोस्ट पर रितिक रोशन ने भी मजेदार कमेंट किया है। रितिक ने लिखा, 'हाहाहा बढ़िया तस्वीर है।' वहीं रवीना टंडन ने लिखा, ज्यादतर स्कॉर्पियो महिलाओं के साथ ऐसा होता है।'
 
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अपने बच्चों की देखभाल के लिए सुजैन रितिक के साथ रहने आ गई थी। अभिनेता ने इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें स्पोर्टिंग और समझदार बताया था।
बीते दिनों सुजैन खान अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। खबरों की माने तो सुजैन बिग बॉस 14 फेम अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। 
खबर के अनुसार सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के साथ इन दिनों समय बिता रहे हैं। सुजैन और अर्सलान गोनी करीब 6 महीने से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात टीवी की दुनिया के कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी, लेकिन सुजैन और अर्सलान के बीच करीबी कुछ वक्त पहले ही आई है।
 
ये भी पढ़ें
कोरोना प्रकोप : 23 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी सैफ और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली 2'