1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sussanne khan opens up about hrithik roshan co parenting in lockdown

लॉकडाउन में रितिक रोशन के घर में इस तरह समय बिता रहीं एक्स-वाइफ सुजैन खान

Corona Virus
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान का तलाक हुए करीब 6 साल हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों कई मौके पर साथ नजर आते है। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सुजैन खान अपने दोनों बच्चों के साथ रितिक रोशन के घर में रहने के लिए आ गई हैं। सुजैन के घर वापस आने पर रितिक और सुजैन के फैंस काफी खुश नजर आए थे।

 
दोनों के फैंस जानना चाहते थे कि लॉकडाउन के बीच रितिक के घर आकर सुजैन कैसा महसूस कर रही हैं। लॉकडाउन के बीच दोनों किस तरह से समय बिता रहे हैं। अब सुजैन ने खुद इस बारे में खुलासा किया है। सुजैन ने एक आर्टिकल के माध्यम से अपने इस फैसले के पॉजिटिव साइड पर बात की है। 
 
सुजैन ने वोग मैगजीन के लिए लिखे आर्टिकल में ऐसी बहुत सी बातें की हैं। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस आर्टिकल को साझा किया है। अपने आर्टिकल में सुजैन ने लिखा है, 'इस हालात के शुरू होने से पहले मैंने और रितिक ने अंदाजा लगा लिया था कि इस वक्त हमें एक दूसरे के साथ और अपने बच्चों के साथ रहना चाहिए। तभी हमने सुनिश्चित कर लिया था कि हम एक ही घर में रहेंगे। प्यार के साथ हमने अपने लॉकडाउन दिनों की शुरुआत की।'

सुजैन ने लिखा, 'हमने अपने दिनों को ऐसे रूटीन में डाला ताकि हमारा दिल-दिमाग खुश रह सके। हमारी बॉडी मजबूत बन सके। इस दौरान हम कुछ क्रिएटिविटी भी करते हैं, इससे हमारे दिन आसानी से मजे के साथ गुजर रहे हैं।'
उन्होंने लिखा, ये हम सभी के लिए एक वेकअप कॉल है। ये वक्त है जब हम जिन्हें प्यार करते हैं, जिनके साथ काम करते हैं उनके साथ बॉन्डिंग शेयर करें। सुंदर यादें बनाने के लिए समय दें।
 
बता दें कि रितिक के घर में रहने आई सुजैन इन दिनों अपने बेटों के साथ खूब एन्जॉय कर रही हैं। सुजैन अपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा करती रहती हैं।
 
अगला लेख
असिस्टेंट अमोस पॉल के अंतिम संस्कार में पत्नी किरण राव के साथ शामिल हुए आमिर खान