गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. amitabh bachchan granddaughter navya nanda launches her healthcare platform meezaan jaffrey
Written By
Last Modified: बुधवार, 13 मई 2020 (16:15 IST)

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने ग्रेजुएट होने के बाद शुरू किया अपना बिजनेस, बॉयफ्रेंड ने यूं दी बधाई!

Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हाल ही ग्रेजुएट हुई हैं। अब नव्या ने अपने परिवार को एक बार फिर से गर्व से भर दिया है। नव्या नवेली नंदा ने अपना बिजनेस शुरू किया है। अब वह एक बिजनेसवुमन बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

 
नव्या नवेली नंदा ने 'आरा हेल्थ' नाम से एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसपर महिलाएं अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शेयर डिस्कश कर सकती हैं। इस काम में नव्या की तीन दोस्त भी उनका साथ देंगी। इस 'आरा हेल्थ' को नव्या ने अहिल्या मेहता, मल्लिका साहनी और प्रज्ञा साबू साथ मिलकर शुरू किया है। 
 
नव्या के इस फैसले से पूरा परिवार बेहद खुश हैं और सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। नव्या नवेली के कथित बॉयफ्रेंड ने भी उन्हें इस बिजनेस के लिए बधाई दी है।
 
बता दें कि नव्या नवेली नंदा और अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी को लेकर डेटिंग की खबरें रही हैं। अब मीजान ने इंस्टाग्राम के जरिए नव्या के लिए खास पोस्ट किया है और उन्हें बधाई संदेश दिया है। ऐसे में बार फिर से इनके रिलेशन की खबरें ने जोर पकड़ लिया है।
 
मीजान ने नव्या के लिए पोस्ट करते हुए लिखा, 'खूब तरक्की करो आरा हेल्थ बधाई हो। नव्या तुम पर गर्व है।' इसके साथ ही मीजान ने दिल वाला इमोजी भी बनाया।



नव्या के इस कदम की न सिर्फ परिवार बल्कि बॉलीवुड में भी जमकर तारीफ कर रहा है। श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन सहित जोया अख्तर, इशिका श्रॉफ, अथिया शेट्टी और सुहाना खान ने भी नव्या को बधाई दी है। 
 
ये भी पढ़ें
मोनालिसा का बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखिए तस्वीरें