सम्बंधित जानकारी
- जानिए कौन हैं मिहिका बजाज जिनसे राणा दग्गुबाती ने किया प्यार का इजहार
- 20 साल पहले मिस यूनिवर्स बनी थीं लारा दत्ता, तस्वीरें शेयर कर याद किया वो ऐतिहासिक सफर
- ऋषि कपूर की तेरहवीं में भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा, प्रार्थना सभा में रणबीर संग पहुंचीं आलिया भट्ट
- नहीं रहे आमिर खान की 'परछाई' कहे जाने वाले आमोस, हार्ट अटैक से निधन
- धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी
कोरोना वॉरियर्स की मदद को आगे आए फरहान अख्तर, दान की पीपीई किट्स
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाकर रखी है। इस महामारी से जंग के लिए बॉलीवुड सेलेब्स दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। इस वायरस से लड़ने के लिए डॉक्टर्स अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में कई स्टार्स इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में फरहान अख्तर ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
फरहान अख्तर ने पीपीई किट्स डोनेट किए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर पीपीई किट्स की फोटो शेयर की है।
Thanks for your support you amazing people.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) May 12, 2020
Our first batch of PPE kits are on its way to Vakola Police Station from the factory.
Pls do contribute at https://t.co/2HGxWebfH2
Let’s protect our frontline warriors
Jai Hind. @MumbaiPolice @DevenBhartiIPS @TringIndia pic.twitter.com/NpMmz71IUZ
इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शुक्रिया आप लोगों की मदद के लिए। हमारा पहले पीपीई किट्स का बैच अकोला पुलिस स्टेशन के लिए रास्ते में है। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सुरक्षा करिए।'
फरहान लगातार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कविता को शेयर किया था।
बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सितारे खुलकर मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड से लेकर सितारे कई संस्थाओं में आर्थिक मदद दे चुके हैं। इसके अलावा जरूरतमदों को राशन बांटने का काम भी लगातार सेलेब्स करते आ रहे हैं।
