1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. aamir khan spotboy amos passes away of heart attack

नहीं रहे आमिर खान की 'परछाई' कहे जाने वाले आमोस, हार्ट अटैक से निधन

Aamir Khan
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ सालों से काम करने वाले उनके असिस्टेंट अमोस पॉल का निधन हो गया है। आमोस को आमिर खान का 'शैडो' यानी 'परछाई' कहा जाता था। हार्ट अटैक के कारण मंगलवार की सुबह अमोस का निधन हो गया।

 
अमोस के निधन से आमिर खान और उनके परिवार‌ वाले शोक में डूबे है। आमिर के दोस्त एक्टर करीम हाजी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी देते हुए अपना दुख भी जताया। उन्होंने लिखा कि आमिर खान के शैडो, हमेशा चेहरे पर स्माइल रखने वाला गोल्डन हार्ट वाले शख्स नहीं रहे, हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली। 
आमोस पिछले 25 साल से भी ज्यादा समय से आमिर खान से जुड़े थे, जो आमिर खान‌ के महज पर्सनल बॉय या फिर स्पॉट बॉय नहीं थे, बल्कि आमिर के लिए किसी घर के सदस्य जैसे थे। पिछले 25 सालों में चार साल ही ऐसे थे, जब आमोस ने आमिर के‌ साथ काम नहीं किया और वो भी इसलिए क्योंकि खुद आमिर खान ने निजी कारणों से चार साल तक किसी फिल्म में काम नहीं किया था।
 
उस दौरान आमिर खान ने रानी मुखर्जी से कहकर आमोस को उनके साथ काम पर लगवाया था। बाद में मौका मिलते ही आमोस एक बार फिर से आमिर से आकर जुड़े और फिर से उनकी 'परछाई' बन गए थे।
अगला लेख
धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी