1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sushant singh rajput googled himself before commit suicide

सुसाइड से पहले गूगल पर ये सर्च कर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत!

Sushant Singh Rajput
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से आए दिन कोई ना कोई अपडेट जरुर आ रहा है। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बात सामने आई है कि सुशांत ने अपनी मौत के कुछ घंटे पहले ही गूगल पर खुद को सर्च किया था।

 
खबरों के मुताबिक फॉरेंसिक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है कि सुशांत ने अपने फोन में सुबह 10.15 बजे गूगल पर अपना नाम 'सुशांत सिंह राजपूत' सर्च किया था। इसके बाद उन्होंने खुद के बारे में लिखी गए कुछ न्यूज रिपोर्ट्स भी पढ़े थे। 
जांच पड़ताल में ये बात भी सामने निकलकर आई है कि सुशांत अपनी टीम से अक्सर मैगजीन और अखबारों में आने वाले आर्टिकल्स पर बात किया करते थे। उन्हें हमेशा महसूस होता था कि कोई उनकी इमेज को खराब करने पर तुला हुआ है और इस वजह से वो काफी परेशान रहने लगे थे।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। बताया जा रहा है ‍कि सुशांत कुछ महीने से डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। 
 
अगला लेख
'बेलबॉटम' में अक्षय कुमार संग नजर आएंगी वाणी कपूर