1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone opens an art school for toddlers

सनी लियोनी खोल रही हैं स्कूल, केवल इनको मिलेगा एडमिशन

सनी लियोनी
सनी लियोनी का फिल्म करियर इस समय खास नहीं चल रहा है। उनके हाथ में ज्यादा फिल्में नहीं हैं। वे कई क्षेत्रों में हाथ आजमा रही हैं ताकि ग्लैमर की चमक फीकी पड़ने के बावजूद उनका काम चलता रहे। 
 
अब सनी ऐसे क्षेत्र में उतर रही हैं जिसके बारे में जान कर आप चौंक जाएंगे। वे स्कूल खोलने जा रही हैं जो कि एक आर्ट स्कूल होगा। वे कला और संस्कृति के बारे में बच्चों को सिखाएंगी। हो सकता है कि आपकी यह बात जान कर हंसी फूट पड़े। 
 
इस स्कूल में क्रिएटिविटी और आर्ट सिखाया जाएगा। इसमें सिर्फ 12 से 36 महीने के बच्चे को एडमिशन मिलेगा। यह स्कूल इसी साल शुरू होने वाला है। 
अगला लेख
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म "सैम" में विक्की कौशल आएंगे नज़र, रिलीज हुआ लुक