1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunny leone introduces herself superhero look kore video viral video

सनी लियोनी का सपना हुआ साकार, सुपरहीरो बनकर बचाएंगी दुनिया

Sunny Leone
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोनी अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक सुपरहीरो के लुक में नजर आ रही हैं। 
 
सनी लियोनी के इस सुपरहीरो के किरदार को कोर नाम दिया गया है। वह इसमें उड़ने वाली कार चलाते और सुपर गैजेट का इस्तेमाल करती दिख रही हैं।


 
सनी लियोनी ने कहा कि सुपरहीरो का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा है जिसे लेकर मैं और डेनियल काफी लंबे समय से सोच रहे हैं। इसी के चलते सुपरहीरो कोर का जन्म हुआ है जिससे वो सभी बुराइयों का खात्मा कर सके। 
 
इस वीडियो में सनी के कॉस्ट्यूम्स और सेट्स काफी हद तक मशहूर फिल्म 'द मैट्रिक्स' जैसे लग रहे हैं। सनी वीडियो में शहर को बचाने की कोशिश में लगी हैं और वे अपनी सुपरकार में शहर में घूमती हैं। 
 
इस वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक उनके हसबैंड डेनियल वेबर ने दिया है। यह वीडियो सनसिटी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का है। फिल्म को सनी लियोनी ने ही प्रोड्यूस किया है।
 
सनी लियोनी ने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी। वो कई इंटरव्यूज में सुपर हीरो का रोल करने की ख्वाहिश बता चुकी हैं। अब लगता है कि सनी का यह सपना साकार होने जा रहा है। 
अगला लेख
लाजवाब है यह चुटकुला- 'फूल तोड़ना मना है