1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Ahat, Ek Paheli Leela

सनी लियोन की आहट

Sunny Leone
सनी लियोन इस समय बेहद व्यस्त हैं। फिल्मों के अलावा टीवी से भी उनके पास ऑफर्स आ रहे हैं। सनी लियोन लोकप्रिय टीवी शो 'आहट' के एक एपिसोड में नजर आ सकती हैं।

इस समय 'एक पहेली लीला' की शूटिंग में व्यस्त सनी ने 'आहट' को हां तो कह दिया है, लेकिन यदि उन्हें समय नहीं मिलता है तो वे इस शो में छोटी भूमिका निभाएंगी वरना एक एपिसोड पूरा उनके नाम होगा। खबर है कि इसके लिए उन्हें मोटी रकम दी जा रही है।