1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sunny Deol, Singham 3, Ajay Devgn, Rohit Shetty

सनी देओल जब करने जा रहे थे सिंघम 3 का रीमेक!

सनी देओल
बात लगभग तीन साली पुरानी है जब चर्चा चल पड़ी थी कि ढाई किलो का हाथ वाले सनी देओल दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म 'सिंघम 3' का हिंदी रिमेक करने जा रहे हैं। सूर्या ने यह रोल 'सिंघम 3' में निभाया था और कहा गया कि यह रोल अब सनी देओल निभाएंगे। गौरतलब है कि इसका रोहित शेट्टी और अजय देवगन वाली सिंघम या सिंघम रिटर्न्स से कोई लेना-देना नहीं था।
 
यह भी कहा गया कि सनी देओल ने यह फिल्म साइन करने के पहले अजय देवगन को फोन लगाया था। उन्होंने अजय से बात की और कहा कि वे सिंघम नाम का कहीं भी उपयोग नहीं करेंगे। 
 
फिल्म के निर्माता-निर्देशक का नाम भी सामने आ गया था। बताया गया कि सिंघम 3 का हिंदी रिमेक जयंतीलाल गढ़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन के. रवि चंद्रन करेंगे। 
 
बहरहाल ये बातें महज अफवाह ही साबित हुईं। इनमें दम नजर नहीं आया। संभवत: यदि योजना बनी भी तो फुस्स होने में देर नहीं लगी। 
अगला लेख
बॉबी के साथ आश्रम में इंटीमेट सीन देने वाली त्रिधा चौधरी की यह है ख्वाहिश