1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol on gadar 2 clash with omg 2

बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के क्लैश पर सनी देओल बोले- बराबरी नहीं है...

Sunny Deol
sunny deol on gadar 2 clash with omg 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' अगले महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर अीय कुमार की 'ओएमजी 2' के साथ होने वाली है। इन दिनों ही फिल्मों के पहले पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थे, ऐसे में 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के क्लैश को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
 
इसी बीच सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के क्लैश को लेकर बात की है। सनी देओल ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि लोग फिल्मों की तुलना क्यों करते हैं, जबकि उनके बीच कोई तुलना नहीं है। अच्छी फिल्मों की तुलना दूसरों से नहीं की जानी चाहिए।

सनी ने कहा कि 2001 की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' आमिर खान स्टारर 'लगान' के साथ टकरा गई थी। गदर ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी, जबकि लगान ने बहुत कम कमाई की। मुझे समझ में नहीं आता कि लोग तुलना क्यों करते हैं – चाहे वह व्यवसाय से हो या संभावना के बिंदु से। 
 
एक्टर ने कहा, मैं जो कहने की कोशिश कर रहा हूं वह यह है कि जो फिल्म ज्यादा अच्छी होती है फिर भी आप उसकी दूसरी फिल्मों के बाराबरी में ले आते हो। जिस चीज की बराबरी नहीं है, मत करो।
 
बता दें कि 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर और लव सिन्हा नजर आएंगे इस बार सनी देओल अपने बेटे के लिए पाकिस्तान जाएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रोहित शेट्टी के बेटे ईशान करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू! बेटे को फिल्म स्कूल छोड़ते वक्त इमोशनल हुए निर्देशक