1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. srishty rode undergoes surgery shares video from hospital

एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े की हुई सर्जरी, बोलीं- ठीक हो रही हूं...

Srishty Rode
टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सृष्टि इन दिनों अस्पताल में एडमिट है। उन्होंने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट फैं के साथ शेयर की है। उन्होंने एक छोटा सा वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में सृष्टि अस्पताल में बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने फेस पर मास्क लगा रखा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने फैंस के लिए एक नोट भी लिखा है। 
 
सृष्टि ने लिखा, सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले। 5 दिन हो गए। अभी भी अस्पताल में हूं, लेकिन ठीक हो रही हूं। शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 
 
सृष्टि के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सृष्टि ने अपने पोस्ट में ये साफ नहीं किया है कि उनकी किस कारण से सर्जरी हुई है। 
 
बता दें कि सृष्टि रोड़े ने बिग बॉस 12 से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। वह फिर कोई है, छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, पुनर विवाह, चलती का नाम गाड़ी और इश्कबाज जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं।
 
अगला लेख
बिग बॉस मराठी फेम एक्ट्रेस हिना पांचाल गिरफ्तार, रेव पार्टी में हुई थीं शामिल