1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south actress nayanthara to make bollywood debut opposite shahrukh khan

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, शाहरुख खान संग रोमांस करती आएंगी नजर!

Nayanthara
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। खबरें है कि नयनतारा बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। दोनों साथ में ‍डायरेक्टर एटली की फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

 
बीते कई दिनों से शाहरुख खान और एटली की नई फिल्म को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थी। अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा नजर आएंगी। नयनतारा की एंट्री के बाद शाहरुख खान की यह एंटरटेनर पैन इंडिया फिल्म बन जाएगी। 
 
वहीं इस ‍फिल्म में कन्नड़ एक्टर सुदीप विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म तमिल फिल्म मर्सल की हिन्दी रीमेक बताई जा रही है। इस फिल्म को एटली ने विजय के साथ डायरेक्ट किया था। फिल्म में एक्टर विजय ने ट्रिपल रोल निभाए थे। 
 
शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम दिखेंगे। यह भी खबरें है कि शाहरुख निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं। 
 
वहीं संजय लीला भंसाली की एक रोमांटिक फिल्म भी शाहरुख के पास है। हालांकि शाहरुख ने आधिकारिक तौर पर अपनी किसी फिल्म का ऐलान नहीं किया है। 
 
अगला लेख
ग्रहण वेबसीरिज रिव्यू : नफरत की बंजर भूमि पर खिली प्रेम की कोंपल