1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora wishes arjun kapoor on 36th birthday

रोमांटिक तस्वीर शेयर कर मलाइका अरोरा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को विश किया बर्थडे

Malaika Arora
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर को सोशल मीडिया पर ढ़ेरों बधाईयां मिल रही है। वहीं अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। 

 
मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन मलाइका को सीने से लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन।'
 
बता दें कि अर्जुन कपूर, मलाइका के साथ रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर अक्सर खुद से 12 साल बड़ी मलाइका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। कोरोना काल में भी दोनों साथ रहे थे। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्‍म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आए थे। वह जल्‍द ही वो भूत पुलिस में दिखाई देंगे। वहीं मलाइका अरोड़ा जल्द इंडियाज बेस्ट डांसर के अगले सीजन में बतौर जज नजर आएंगी। 
 
अगला लेख
बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने शेयर की हॉट तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल