• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma new haircut photos goes viral
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 जून 2021 (16:07 IST)

सोशल मीडिया पर छाया अनुष्का शर्मा का नया हेयरकट, एक्ट्रेस बोलीं- जब आपके बाल झड़ने लगते हैं...

सोशल मीडिया पर छाया अनुष्का शर्मा का नया हेयरकट, एक्ट्रेस बोलीं- जब आपके बाल झड़ने लगते हैं... - anushka sharma new haircut photos goes viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद से ही अपना पूरा वक्त बेटी वामिका के साथ बिता रही हैं। अनुष्का भले ही फिल्मी पर्दे से दूर है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ मां बनने का एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं। 

 
हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका नया हेयर कट नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में वह कार में बैठी नजर आ रही हैं। अनुष्का शॉर्ट लेंथ बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'बच्चे के जन्म होने के बाद जब आपके बाल झड़ने लगते हैं, तब एक अच्छा हेयरकट लेना जरूरी होता है। जॉर्ज नार्थवोल्ट को धन्यवाद और सोनम कपूर का भी आभार जिन्होंने मेरा परिचय करवाया।'
 
अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। अनुष्का का यह हेयरकट उनकी तरह दिखने वालीं सिंगर जूलिया माइकल्स को भी बेहद पसंद आया है। उन्होंने एक्ट्रेस की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हेयर ट्विन्स।'
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कुछ महीने पहले ही एक प्यारी से बेटी के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं।
 
ये भी पढ़ें
मेरी पत्नी के पास कोई दैवीय शक्ति है : लोटपोट कर देगा यह चुटकुला