1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shefali jariwala to sidharth shukla these bigg boss celebs are no more

शेफाली जरीवाला से पहले Bigg Boss में नजर आए ये सेलेब्स भी कह चुके हैं दुनिया को अलविदा

Shefali Jariwala dies
'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से शेफाली का निधन हो गया। शेफाली से पहले 'बिग बॉस' में नजर आ चुके कई कलाकार अचानक इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 
 
शेफाली के निधन के बाद फैंस बिग बॉस के उन सभी सितारों को भी याद कर रहे हैं जो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। देखिए बिग बॉस हिंदी में नजर आ चुके उन सेलेब्स की लिस्ट जो अब इस दुनिया में नहीं है। 
 
सिद्धार्थ शुक्ला
‘बिग बॉस 13’ विनर और फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भी 2021 में महज 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। सिद्धार्थ का निधन भी कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। 
 
प्रत्यूषा बनर्जी 
'बिग बॉस 7' में नजर आईं प्रत्यूषा बनर्जी का 2016 में महज 24 साल की उम्र में निधन हो गया था। प्रत्यूषा ने आत्महत्या कर ली थी। प्रत्यूषा और सिद्धार्थ शुक्ला टीवी शो 'बालिका वधू' में साथ काम कर चुके थे। 
 
राजू श्रीवास्तव 
'बिग बॉस 3' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्त का 2022 में 59 साल की उम्र में निधन हो गया था। राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था। 
 
सोनाली फोगाट 
बिग बॉस 14 में नजर आई बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का 2022 में 42 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई गई। 
 
स्वामी ओम 
‘बिग बॉस 10’ के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक रहे स्वामी ओम का 2021 में 63 साल की उम्र में निधन हो गया था। स्वामी ओम ने कोविड-19 और लकवे के कारण अंतिम सांस ली। 
 
जेड गुडी 
'बिग बॉस 2' का हिस्सा रही ब्रिटिश रियलिटी स्टार जेड गुडी का 2009 में कैंसर की वजह से मजह 27 साल की उम्र में निधन हो गया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग त्यागी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, इमोशनल वीडियो आया सामने