1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shefali jariwala love life actress first husband harmeet singh

इस फेमस सिंगर संग शेफाली जरीवाला ने रचाई थी पहली शादी, लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप

harmeet singh shefali
'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्ट्रेस का कार्डियक अरेस्ट की वजह से 42 साल की उम्र में निधन हो गया। शेफाली के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
शेफाली ने पराग त्यागी संग अगस्त 2014 में दूसरी शादी रचाई थी। वह एक टीवी एक्टर है। शेफाली जरीवाला की पहली शादी मीट ब्रदर्स की जोड़ी के हरमीत सिंह के साथ हुई थी। दोनों साल 2009 में अलग हो गए थे। शेफाली और हरमीत की शादी 5 साल तक चली थी। इस शादी में वो खुश नहीं थी। 
 
जब शेफाली ने र्पैस पति से तलाक का केस फाइल किया था तब उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू के दौरान शेफाली ने कहा था, यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि आप की सराहना नहीं की जा रही है। हर तरह की हिंसा शारीरिक नहीं होती है। बहुत सारी मानसिक हिंसा भी होती है और आप बहुत दुखी होते हैं जीवन में। 
उन्होंने कहा था, मुझे लगता है ये मेरे खुद के लिए निर्णय लेने के कारणों में से एक था, क्योंकि मैं स्वतंत्र थी। मैं पैसा कमाने में सक्षम थी। हमारे देश में सबसे बड़ा डर समाज का है। तलाक को वर्जित माना जाता है, लेकिन जिस तरह से मैंने झेला है, मुझे इसके लिए कदम उठाना जरूरी था।
 
कैसे हुई थी पराग त्यागी संग मुलाकात 
शेफाली जरीवाला की पराग त्यागी संग पहली मुलाकात एक दोस्त की डिनर पार्टी में हुई थी। जहां दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया। इसके बाद 2014 में शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 और 7 में साथ भाल लिया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कांटा लगा गाने के लिए शेफाली जरीवाला को मिले थे इतने रुपए, रातोंरात बन गई थीं स्टार