1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shefali jariwala society watchman reveals what happened last night police interrogated cook and maid

शेफाली जरीवाला की बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताई रात की कहानी, बोला- तेजी से कार बाहर निकली...

Shefali Jariwala death
'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने महज 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस की मौत का कारर कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। वहीं मुंबई पुलिस और फॉरेसिक टीम ने शेफाली की मौत की जांच भी शुरू कर दी है। 
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शेफाली की मौत की असली वजह सामने आ पाएंगी। मुंबई पुलिस ने शेफाली के घर काम करने वाले कुक और मेड से पूछताछ भी की है। पुलिस घर में परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
 
इस बीच एक्ट्रेस की बिल्डिंग के वॉचमैन ने बीती रात की कहानी बताई है। बिल्डिंग के वॉचमैन शत्रुघ्न महतो ने बताया कि मैंने शेफाली जी को नहीं देखा था। उनकी गाड़ी तेजी से बिल्डिंग से बाहर निकली थी करीब 10 या सवा 10 बजे। गाड़ी के शीशे काल थे, इसलिए मुझे पता नहीं चला कि शेफाली जी थी या कोई और। 
वॉचमैन ने आगे कहा, मैंने शेफाली को आखिरी बार परसों देखा था, जब वो अपने पति के साथ पालतू कुत्ते को घूमाने निकली थीं। रात एक बजे कोई बाइक सवार बिल्डिंग में आया और उनके फोटो दिखाकर पूछा कि क्या वो इस महिला को जानते हैं। जब मैंने फोटो देखा तो पता चला कि वो शेफाली जरीवाला का था। शख्स ने बताया कि उनका निधन हो गया है। 
 
वॉचमैन ने कह, मुझे पहले तो य‍कीन नहीं हुआ, फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनका दोस्त हूं और उनका पता बता दों। रात 1 बजे पुलिस आई। पुलिस उनके कुक को पूछताछ के लिए ले गई है। शेफाली जी का बर्ताव काफी अच्छा था। वो कभी किसी को नहीं टोकती थीं और अपना काम करती थीं। वो बहुत अच्छी इंसान थीं।
 
मुंबई पुलिस ने क्या कहा
शेफाली जरीवाला के निधन को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा कि उनकी डेड बॉडी अंधेरी इलाके में उनके घर पर मिली। मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी रात 1 बजे मिली थी। उनकी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
द फैमिली मैन 3 का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ रिलीज, इस बार दो दुश्मनों का सामना करेंगे मनोज बाजपेयी