1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south actor nitish veera passes away due to covid 19

साउथ एक्टर Nitish Veera का निधन, कोरोनावायरस से थे संक्रमित

South Actor
Photo - Twitter
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ है। इस वायरस की वजह से कई सेलेब्स का भी निधन हो गया है। अब साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ के जाने माने एक्टर नीतीश वीरा का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।
 
नीतीश ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया था। नीतीश के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। 45 साल के एक्टर का सोमवार की सुबह चेन्नई के ओमानदुरर अस्पताल में निधन हो गया।
 
नीतिश को कई अहम रोल्स के लिए जाना जाता है। उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत की काला, धनुष की असुरन में शानदार काम किया था। वहीं वे वेनिला कबाड़ी कुझू, विजय सेतुपति की लाबम, पुधुपेट्टई, पेरारासु समेत कई फिल्मों में काम किया था। 
 
नीतीश के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फिल्म जगत के लोगों से लेकर उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 
अगला लेख
फिल्म 'Sherni' अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज, सामने आया Vidya Balan का फर्स्ट लुक