1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sonu Sood starrer Fateh streamed on OTT platform Jio Hotstar

सोनू सूद की फतेह इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम, साइबर क्राइम की काली दुनिया को दिखाती है फिल्म

Film Fateh OTT Release
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' को सिनेमाघरों में मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म से सोनू सूद ने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा है। साइबर क्राइम पर आधारित इस फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आईं।
 
वहीं अब फतेह ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। जियो हॉटस्टार ने एक वीडियो शेयर इसकी अनाउंसमेंट की है। एक्शन से भरपूर फिल्म 'फतेह' इसी साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

सोनू सूद ने कहा, फतेह में काम करना और निर्देशन करना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा। यह एक चुनौती भी थी और रोमांच भी। मुझे हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और यह देखकर खुशी होती है कि मेरे प्रशंसकों को भी उतना ही मजा आता है। इस फिल्म के जरिए हमने एक्शन को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश की है। 
 
उन्होंने कहा, फतेह सिर्फ साइबर क्राइम के बारे में नहीं है, बल्कि यह जोश, जुनून और न्याय की लड़ाई की कहानी है। अभिनय और निर्देशन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना एक सीखने वाला अनुभव था। लेकिन मेरी पूरी टीम की मेहनत ने इसे आसान बना दिया। मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे और हमारी मेहनत को महसूस करेंगे।
 
फिल्म फतेह में खुशी शर्मा का अहम किरदार निभाने वाली जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, फतेह में काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा। आज साइबर क्राइम पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है और इस पर जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत है। सोनू सूद एक सच्चे कलाकार और बेहतरीन निर्देशक हैं। उन्होंने एक मजबूत टीम बनाई, जिसने इस फिल्म को असली रूप दिया। इसकी कहानी, एक्शन और जज़्बात दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे। 
 
फिल्म फतेह एक्शन से भरपूर थ्रिलर साइबर क्राइम की खतरनाक दुनिया को उजागर करती है। इस फिल्म में सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडिस और विजय राज ने भी अहम किरदार निभाया है। इस फिल्‍म का निर्देशन सोनू सूद ने किया है और इसे शक्ति सागर प्रोडक्‍शंस एवं ज़ी स्‍टूडियोज के बैनर तले सोनाली सूद और उमेश केआर बंसल ने बनाया है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रियंका चोपड़ा के बुरे वक्त में उनके साथ खड़े थे अनिल शर्मा, पढ़िए गदर के डायरेक्टर से जुड़े अनसुने किस्से