1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Govindas former secretary Shashi Prabhu passes away actor gets emotional at the funeral

गोविंदा के पूर्व सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन, इमोशनल हुए एक्टर

Govinda secretary death
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के करीबा दोस्त और उनके पूर्व सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है। शशि प्रभु के निधन से गोविंदा को बड़ा सदमा लगा है। बीते दिनों ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर शशि प्रभु ने गोविंदा का बचाव किया था। 
 
शशि प्रभु का ‍निधन 6 मार्च को मुंबई में हुआ। वे लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। अपने पूर्व सेक्रेटरी के निधन के बाद गोविंदा उनके परिवार से मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर गोविंदा का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। 
 
गोविंदा के फैंस शशि प्रभु को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन इसी के साथ गोविंदा के दूसरे सेक्रेटरी शशि सिन्हा की मौत की खबरें भी उड़ रही है। दरअसल, कई लोग गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा को भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
वहीं अब शशि सिन्हा ने खुद अपने निधन की खबरों को झूठा बताते हुए कहा कि वे जिंदा है और एक दम ठीक है। आईएएनएस को दिए एक बयान में शशि सिन्हा ने कहा, मेरी मौत की झूठी खबर फैलने के बाद से मुझे फोन पर कई शोक संदेश और कॉल आ रहे हैं। 
 
शशि सिन्हा ने कहा, चूंकि मेरा नाम गोविंदा के पुराने दोस्त और पूर्व सचिव शशि प्रभु से मिलता-जुलता है, इसलिए भ्रम के कारण यह झूठी खबर फैल गई। इल्जाम फिल्म के समय शशि प्रभु उनके सेक्रेटरी थे, उसके बाद से मैं यह काम देख रहा हूं।  गोविंदा और शशि प्रभु की दोस्ती बचपन से थी। गोविंदा के संघर्ष के समय शशि प्रभु ने उन्हें बहुत सहारा दिया।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बोल्डनेस के मामले में कई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं यह टीवी अदाकारा, देखिए तस्वीरें