सम्बंधित जानकारी
- रामायण-महाभारत के बाद टीवी पर होगी 'श्री गणेश' की वापसी, इस दिन से होगा प्रसारण
- बोल्ड तस्वीर शेयर कर रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- लॉकडाउन से अमिताभ बच्चन को मिली यह सीख, बोले- 78 वर्षों में इतना कभी नहीं सीखा
- लॉकडाउन में अपनी बेस्ट फ्रेंड को मिस कर रहीं करीना कपूर, शेयर की 20 साल पुरानी तस्वीर
- जायरा वसीम की सोशल मीडिया पर वापसी, ट्रोल होने पर किया था अकाउंट डिएक्टिवेट
सोनू सूद से छोटी बच्ची ने मांगी मदद, बोलीं- मम्मी को नानी के घर भेज दो, मिला मजेदार जवाब
कोरोना वायरस संकट के बीच सोनू सूद अब तक हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने घरों तक पहुंचा चुके हैं। वह लगातार बिना रुके ये काम कर रहे हैं और अब तो उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी इसके लिए जारी कर दिया है।
सोनू सूद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार सक्रिय हैं और जो भी लोग उन्हें मैसेज या ट्वीट करके मदद मांग रहे हैं उन्हें वो जवाब दे रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसे खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। ये एक वीडियो है जिसमें एक छोटी सी बच्ची उनसे मदद मांग रही हैं।
Now this is something very challenging. Will try my best https://t.co/PUkC9xHnHs
— sonu sood (@SonuSood) May 30, 2020
वीडियो शुरू होने पर बच्ची बोलती है ठीक है ठीक है पापा मैं बोल रही हूं। इसके बाद बच्ची कहती है, 'सोनू अंकल, सुना है आप सब लोगों को घर भेज रहे हो। पापा पूछ रहे हैं कि क्या आप मम्मी को नानी के घर भेज देंगे। मुझे बता देना।'
सोनू सूद ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, अब ये कुछ बहुत ज्यादा चैलेंजिंग काम है। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। सोनू द्वारा रीट्वीट किए गए इस वीडियो को तमाम लोगों ने लाइक और शेयर किया है।
बता दें कि सोनू सूद मुंबई से प्रवासियों सहित देशभर में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कई लोगों को बसों से मुंबई से उनके घर पहुंचाया है। साथ ही केरल के एर्नाकुलम में फंसी 177 लड़कियों को भी एयरलिफ्ट करवाकर उनके घर भेजा है।
