शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonam kapoor shares her scary experience with london uber cabs on twitter
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (11:12 IST)

लंदन में कैब ड्राइवर ने सोनम कपूर के साथ की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस बोलीं- मैं बुरी तरह हिल गई हूं

लंदन में कैब ड्राइवर ने सोनम कपूर के साथ की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस बोलीं- मैं बुरी तरह हिल गई हूं - sonam kapoor shares her scary experience with london uber cabs on twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बीते कुछ समय से लंदन में हैं और पति के साथ वक्त बिता रही हैं। लेकिन हाल में लंदन में उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिससे वो बुरी तरह हिल गई हैं। सोनम कपूर ने यह अजीब वाकया सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए बताया कि लंबन में कैब सर्विस उबर ड्राइवर ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जिसके चलते वो दंग रह गईं। उन्होंने लिखा, 'मैंने लंदन उबर के साथ कुछ भयावह एक्सपीरियंस किया है। आप कृपया ध्यान रखें। बेस्ट होगा कि आप यहां की लोकल कैब और पब्लिक परिवहनों का इस्तेमाल करें और सुरक्षित रहें। मैं बुरी तरह हिल गई हूं।'

सोनम के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि आखिर हुआ क्या है? इस पर सोनम ने बताया कि उनका कैब ड्राइवर मानसिक रूप से परेशान था और उनपर चिल्ला रहा था। सोनम ने लिखा, 'मेरे ड्राइवर अस्थिर था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था। मैं अंत तक बुरी तरह से डर गई थी।'
सोनम कपूर के लिए आजकल समय अच्छा नहीं चल रहा है। कुछ ही दिनों पहले सोनम ने एयरलाइन्स कंपनी पर भी अपना क्रोध प्रकट करते हुए बताया था कि ब्रिटिश एयरवेज ने एक ही महीने में दो बार उनका लगेज घुमा दिया और अब वो इस एयरलाइन्स से कभी यात्रा नहीं करेंगी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल सोनम कपूर की दो फिल्म रिलीज हुई थी, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'जोया फैक्टर'। उनकी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं थी।
ये भी पढ़ें
अजय देवगन की 100वीं फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर 100 करोड़ पार