1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor breastfeed her son vayu while getting ready for karva chauth

मेकअप करवाते समय सोनम कपूर ने बेटे को कराया ब्रेस्टफीडिंग, पति आनंद आहूजा ने दिया ऐसा रिएक्शन | sonam kapoor breastfeed her son vayu while getting ready for karva chauth

sonam kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में एक बेटे की मां बनी हैं। मां बनने के बाद सोनम ने करवा चौथ भी सेलिब्रेट किया। करवा चौथ के दिन सोनम ने भले ही व्रत नहीं रखा हो लेकिन वह दुल्हन की तरह तैयार जरूर हुईं। सोनम कपूर ने अपनी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। 

 
अब सोनम कपूर का एक वीडियो सामने आया है। सोनम कपूर मेकअप कराते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खास बात यह है कि एक्ट्रेस मेकअप कराते समय अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग भी करा रही हैं। बेटे को ब्रेस्टफीड कराने के बाद सोनम लहंगा और ज्वेलरी पहनी हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी टीम के साथ रियल वर्ल्ड में लोगों से मिलना अच्छा लगता है। अपने होम ग्राउंड में वापस आना बहुत प्यारा है। लव यू मुंबई।'
 
सोनम के इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर सोनम के पति आनंद आहूजा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, Built for this mama sonamkapoor.
 
सोनम कपूर इन दिनों मुंबई में अपने माता-पिता के घर पर ही हैं। उनकी डिलीवरी भी मुंबई के हॉस्पिटल में हुई। वह इन दिनों कामकाज सबसे दूर अपने बेटे की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya -
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फिल्म 'ऊंचाई' से सामने आया नीना गुप्ता का फर्स्ट लुक, निभा रहीं यह किरदार