1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonali bendre best wishes to priyanka chopra

सोनाली बेन्द्रे ने अपनी खास दोस्त प्रियंका को दी भविष्य की शुभकामनाएं, शेयर की फोटो

Sonali Bendre
न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही सोनाली बेन्द्रे हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शॉवर पार्टी में पहुंची थी। सोनाली के साथ नीतू कपूर ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी। 
 
सोनाली ने पार्टी के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके प्रियंका को बधाई दी हैं। तस्वीर में सोनाली के साथ प्रियंका चोपड़ा और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। 
 
सोनाली ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि किसी के खास मौके का हिस्सा बनना बहुत अच्छा होता है और ऐसा तब जब वो आपकी प्यारी दोस्त हो। बहुत ही शानदार शाम थी। आपकी ब्राइडल शॉवर पार्टी प्यार और हंसी से भरपूर थी। आप अपने जीवन में नया कदम रखने जा रही हैं। आपको उसकी ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार। 
 
पार्टी में सोनाली और नीतू रेड कलर की ब्राइट ड्रेस में नजर आईं। वहीं, प्रियंका ने स्ट्रैपलेस व्हाइट ड्रेस पहनी थी और गले में मैचिंग डॉयमंड नेकलेस भी था। 
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि दोनों की शादी का समारोह 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में उम्मेद पैलेस में होगा।
अगला लेख
मुश्किल में रजनीकांत की फिल्म की यह हिरोइन, लगा यौन उत्पीड़न का आरोप