1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sitaare Zameen Par actor Ashish Pendse has a special collection from Kishore Kumar

आमिर खान के सितारे आशीष पेंडसे का है किशोर कुमार से खास कलेक्शन, सितारे जमीन पर में जीता दर्शकों का दिल

Movie Sitaare Zameen Par Starcast
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में आमिर खान ने 10 नए चेहरो को इंट्रोड्यूस कराया है, जो डाउन सिंड्रोम से ग्रसित हैं। 
 
इन्हीं में से एक सितारे का नाम आशीष पेंडसे हैं। आशीष पेंडसे, जो मध्य प्रदेश के खंडवा शहर से हैं, जहां से महान गायक किशोर कुमार भी हैं। वह एक खुशमिजाज और बेहद आत्मविश्वासी लड़के हैं, जो जीवन की चुनौतियों को खुशी से स्वीकार करता है। 
 
आशीष और उनके साथ नौ अन्य युवा कलाकार इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस का जलवा दिखाया है। फिल्म में आशीष सुनील गुप्ता नाम के सिक्योरिटी गार्ड का किरदार निभा रहे हैं। आशीष ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से साबित कर दिया कि यह बीमारी उनकी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है। 
 
आशीष के पिता ने समय से पहले रिटायरमेंट लेकर अपनी लाइफ बेटे को सौंप दी। आशीष के भाई पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। आशीष की फैमिली ने उन्हें कभी भी स्पेशल चाइल्ड नहीं समझा। परिवार ने उन्हें हमेशा एहसास दिलाया कि वह हर काम करने में सक्षम हैं। 
आशीष पेंडसे अपने पिता के कहने पर किराने की दुकान पर पैकिंग का काम करते थे। उनके पिता का कहना था कि इससे हाथों की एक्सरसाइज होती रहेगी। आशीष सोशल मीडिया पर भी एक्टिंव हैं। आमिर की फिल्म में नजर आने से पहले उनके 296 फॉलोअर्स थे। अब उनके फॉलोअर्स की संख्या 442 हो गई है। 
 
सितारे ज़मीन पर के डायरेक्टर हैं आर.एस. प्रसन्ना और प्रोड्यूसर आमिर खान हैं। यह फिल्म आमिर खान की 2007 में आई तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल है। फिल्म में आशीष के साथ अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अमरीश पुरी ने वजह से ठुकरा दिए थे हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर