1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mouni Roy Reunites with Jhalak Choreographer After 11 Years

11 साल बाद 'झलक' के कोरियोग्राफर से मिलीं मौनी रॉय, बोलीं- डांस करते हुए सबसे ज्यादा खुश होती हूं...

Mouni Roy
मौनी रॉय हमेशा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती हैं। और इस बार, उन्होंने अपने प्रशंसकों को और भी ज्यादा चाहने पर मजबूर कर दिया, जब उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने फिर से अपने बेहतरीन डांस कौशल का प्रदर्शन किया। 
 
लेकिन यह वीडियो मौनी के लिए बेहद खास था, क्योंकि इसमें झलक दिखला जा के दिनों के किसी खास व्यक्ति के साथ उनका दिल को छू लेने भावुक मुलाकात हुई।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

अभिनेत्री, जिन्होंने लगातार खुद को इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत डांसर में से एक साबित किया है, उन्होंने ने कोरियोग्राफर दीपक बहादुर सिंह के साथ एक खास डांस परफॉर्मेंस शेयर करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। मौनी और दीपक ने बेहद खूबसूरती और जुनून के साथ स्टेज पर कमाल कर दिया।
 
अपने दिल को छू लेने वाले कैप्शन में मौनी ने लिखा, "अगर हमने हाथ नहीं थामा होता, तो तुमने मुझे अभी तक मार दिया होता। मेरे फेवरेट गानों में से एक, मेरे फेवरेट कोरियोग्राफर में से एक के साथ। 
 
उन्होंने लिखा, झलक' में 30/30 मिलने के 11 साल बाद दीपक बहादुर सिंह के साथ डांस किया। तब आपके साथ सीखना और डांस करना सम्मान की बात थी, आज भी सम्मान की बात है। जल्द फिर से करते हैं कुछ साथ में। P.S. – उस इम्प्रोम्प्टू डांस वीडियो को पोस्ट करने के लिए बेताब हूं जो हमने इसके बाद शूट किया था। भेजो जल्दी!
 
मौनी की सोशल मीडिया मौजूदगी हमेशा से ही खूबसूरती से कोरियोग्राफ किए गए प्रदर्शनों को दर्शाती रही है, जो उनके द्वारा सीखे गए अलग-अलग डांस फॉर्म्स का खूबसूरत संगम होते हैं, जिसमें उन्होंने महारत हासिल की है। डांस के प्रति उनका समर्पण केवल सोशल मीडिया कंटेंट नहीं है, मौनी के लिए, यह उनकी कलात्मक आत्मा की वास्तविक अभिव्यक्ति है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कुर्बानी मूवी में अमिताभ बच्चन की जगह कैसे आए विनोद खन्ना?