1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. How Vinod Khanna replaced Amitabh Bachchan in the movie Qurbani

कुर्बानी मूवी में अमिताभ बच्चन की जगह कैसे आए विनोद खन्ना?

Film Qurbani
'कुर्बानी' फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी और यह फिरोज खान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। फिरोज ने इसे बनाने में पैसा पानी की तरह बहाया था। नए कैमरे लाए। लोकेशन पर खर्चा किया। स्टंट को जानदार बनाने में कोई कसर नहीं रखी। नई नवेली मर्सिडीज कार को खूब ठोका। 
 
यह उस दौर की सबसे महंगी फिल्म थी। डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा फिरोज ने किया और इसका उन्हें भरपूर फायदा भी हुआ। दर्शकों ने यह फिल्म हाथों-हाथ ली। गानों ने धूम मचा दी। ज़ीनत अमान ने कैमरे के सामने कम कपड़ों में बेहिचक परफॉर्मेंस दी।
 
फिल्म की कहानी मुख्यत: तीन किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है जिसे फिरोज खान, ज़ीनत अमान और विनोद खन्ना ने अभिनीत किया था। फिरोज ने अपना किरदार चुन लिया था। जीनत अमान उनकी पहली पसंद थी, लेकिन विनोद खन्ना वाले रोल के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को सोच रखा था। 
फिल्म कुर्बानी उन्होंने अमिताभ को ऑफर की। अमिताभ उस दौर में सुपरस्टार थे। बेहद व्यस्त रहते थे। फिरोज को अमिताभ ने 6 महीने रूकने के लिए कहा। फिरोज इसके लिए तैयार नहीं हुए। फौरन उन्होंने यह फिल्म विनोद खन्ना को ऑफर कर दी। 
 
विनोद उस समय अमिताभ के समकक्ष थे। वे कुर्बानी करने के लिए राजी हो गए। इस तरह से अमिताभ वाले रोल में विनोद नजर आए। फिल्म ने धूम मचा दी और विनोद का निर्णय सही साबित हुआ। बाद में फिरोज और विनोद ने ‘दयावान’ नामक फिल्म फिर साथ की थी, लेकिन कुरबानी वाला जादू वे नहीं जगा पाए। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आमिर खान की दिल को रिलीज हुए 35 साल पूरे, ये बातें फिल्म को आज भी बनाती हैं क्लासिक लव स्टोरी