singham again official trailer हुआ रिलीज, सितारों की फौज आई नजर लेकिन नयापन नहीं दिखाई दिया
सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह मूवी सिनेमाघरों में 1 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे।
सिंघम अगेन इस बार रामायण से प्रेरित है। अर्जुन कपूर विलेन बने हैं और उनके खिलाफ तमाम हीरो की फौज है। सिंघम का बेटा भी नजर आया है।
रोहित शेट्टी ने रामायण, मराठा गौरव, शिवाजी आदि का उल्लेख कर दर्शकों को रिझाने की कोशिश की है। दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम बन कर गुंडों की ठुकाई करती नजर आ रही है।
सिंघम की कंपनी में सिम्बा और सूर्यवंशी भी हैं। साथ में टाइगर श्रॉफ भी तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर मसालेदार जरूर है, लेकिन नयापन या नई बात नजर नहीं आ रही है।
