मंगलवार, 9 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singer composer Sachin Sanghvi arrested for sexually harassmet
Last Modified: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 (17:26 IST)

गायक-संगीतकार सचिन सांघवी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Famous musician arrested by police
फेमस गायक-संगीतकार सचिन सांघवी पर एक युवती ने म्यूजिक एल्बम में मौका और शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
पीटीआई ने अनुसार एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि 'स्त्री 2' और 'भेड़िया' जैसे हिट गानों के लिए मशहूर सचिन सांघवी को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। 20 साल की शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह फरवरी 2024 में सांघवी के संपर्क में आई थी और उन्होंने उसे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा था। 
अधिकारी ने बताया कि गायक-संगीतकार ने कथित तौर पर उसे अपने म्यूजिक एल्बम में मौका देने का वादा किया था और उन्होंने फोन नंबर एक्सचेंज किए। सचिन सांघवी ने उसे अपने स्टूडियो में बुलाया, जहां उन्होंने पहले शादी का प्रस्ताव रखा और कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद कंपोजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
बता दें कि सचिन सांघवी, लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के सदस्य हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रीतम के सहायक के रूप में की थी। उन्होंने कई फिल्मों के लिए संगत दिया है, जिनमें स्त्री, भेड़िया, बदलापुर शामिल है। 
ये भी पढ़ें
शुरू होने जा रहा 'शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल', बड़े पर्दे पर लौटेंगी किंग खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में