1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidharth malhotra kiara advani wedding update bride to be leaves for rajasthan

सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनने के लिए जैसलमेर रवाना हुईं कियारा आडवाणी

Kiara Advani
बी-टाउन का फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह कपल 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में सात फेरे लेने वाला है।

 
कियारा और सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का राजस्थान पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं होने वाली दुल्हन कियारा आडवाणी ने भी वेडिंग वेन्यू के लिए उड़ान भर दी है।
 
कियारा आडवाणी को अपनी फैमिली के साथ राजस्थान के लिए रवाना होने के लिए कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। व्हाइट कलर के सूट में कियारा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो भी साफ देखा जा सकता है। 
 
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के फंक्शन 3 दिनों तक सूर्यगढ़ पैलेस में चलने वाले हैं। 4 और 5 फरवरी को प्री-वेडिंग फंक्शन होगे और 6 फरवरी को यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधेगा।
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में करीब 100 से 125 मेहमान शामिल होंगे। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर कई और हस्तियों के नाम शामिल हैं। पैलेस में लगभग 84 लग्जरी कमरों को मेहमानों के लिए बुक किया गया है। इसके अलावा गेस्ट के लिए 70 गाड़ियां भी बुक की गई है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मुश्किलों में फंसीं सपना चौधरी, भाभी ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप