1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sapna choudhary in legal trouble case register under dowry violence
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (12:28 IST)

मुश्किलों में फंसीं सपना चौधरी, भाभी ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सपना इस बार मुश्‍किलों में फंस गई। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी, उनकी मां और भाई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ है। 

 
खबरों के अनुसार सपना चौधरी, उनके भाई कर्ण और मां के खिलाफ पलवल के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दहेज में क्रेटा कार की मांग की गई। मुकदमा सपना चौधरी की भाभी ने दर्ज कराया है। 
 
सपना चौधरी की भाभी ने उनके भाई कर्ण पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, एक हफ्ता बीत जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
 
शिकायत में कहा गया है कि साल 2018 में उनकी शादी नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सपना चौधरी के भाई कर्ण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उनके साथ कई बार मारपीट की गई। जब उसे बेटी हुई तो उसके ससुराल वालों ने बेटी के लिए हुए फंक्शन में क्रेटा गाड़ी की मांग की। उनके पिता ने 3 लाख नकद और सोना-चांदी, कपड़े दिए। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनने के लिए जैसलमेर रवाना हुईं कियारा आडवाणी