सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी के घर बजेगी शादी की शहनाई, इस महीने सात फेरे लेगा कपल! | sidharth malhotra and kiara advani to get married in april 2023
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया हो, लेकिन अक्सर कियारा और सिद्धार्थ की शादी की खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं अब दोनों की शादी को लेकर लेटेस्ट खबर सामने आई है।
खबरों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के अनुसार यह कपल अप्रैल 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएगा। दोनों प्राइवेट फंक्शन में शादी करेंगे। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का परिवार दिल्ली में रहता है इसलिए यह कपल वहीं शादी करेगा। दोनों पहले रजिस्टर मैरिज करेंगे और फिर एक कॉकटेल पार्टी रखेंगे।
कियारा और सिद्धार्थ पहली बार साल 2018 में आई फिल्म लस्ट स्टोरीज की रैप अप पार्टी में मिले थे। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' में यह कपल साथ नजर आया था। फिल्म में कियारा और सिद्धार्थ की केमिस्टी को काफी पसंद किया गया था।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya

